आपने अक्सर शादियों में आए बिन बुलाए मेहमानों के बारे में तो सुना ही होगा, जो कि भारत में बेहद आम बात है. देखा जा सकता है कि अक्सर खाने के लालच में कुछ लोग किसी की भी शादी में घुसने से पहले जरा भी नहीं सोचते और पकड़े जाने के बाद लाखों बहाने बनाते या मिन्नते करते नजर आते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, कोलोराडो के बोल्डर काउंटी से, जहां शादी के दौरान एक काला भालू घुस आया. इस दौरान वहां जो हुआ, वो एक खास वजह से यादगार बन गया.
दरअसल, हाल ही में कोलोराडो के बोल्डर काउंटी में ब्रैंडन मार्टिनेज और कैलिन मैरोजी मार्टिनेज शादी के बंधन में बंधे हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि, 'आखिर में एक भालू हमारा डेसर्ट खा गया.' बताया जा रहा है कि, अमेरिका में एक भालू शादी में घुस आया और फिर देखते ही देखते मेहमानों के सामने ही उनके लिए बनी सारी मिठाइयां खा गया. वायरल पोस्ट में दिख रही तस्वीर में एक काला भालू एक टेबल पर चढ़कर बैठा नजर आ रहा है. इस दौरान वो मीठा खाता दिखाई दे रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें पोस्ट
एबीसी न्यूज के अनुसार, हाई स्कूल के दिनों से कपल एक दूसरे को जानते हैं और प्यार करते हैं. बताया जा रहा है कि, उनकी शादी में इतनी ज्यादा बारिश हो गई कि, उन्हें छाते का सहारा लेना पड़ा और छाते के नीचे खड़े होकर शादी करनी पड़ी. इस बीच वहां एक भालू आ धमका, जिसकी वजह से ये शादी और भी यादगार बन गई, लेकिन भालू के होने की खबर लगते ही स्टाफ सिक्योरिटी तुरंत वहां पहुंच गई और तत्काल प्रभाव से भालू को बाहर भगा दिया. इस दौरान भालू ने टेबल पर रखा पूरा डेसर्ट चट कर दिया, जिसके चलते उन्हें डेसर्ट को चखने का मौका तक नहीं मिला.
ये भी देखें- कुछ ऐसा दिखा मलाइका, सोहा और शाहिद का वीकेंड!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं