विज्ञापन

5 साल की बच्ची से दरिंदगी की कोशिश का आरोप, महिलाओं ने आरोपी को पेड़ से बांधकर पीटा

तुमकुरु में 5 साल की बच्ची से कथित यौन उत्पीड़न की कोशिश के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. गुस्साई महिलाओं ने उसे पेड़ से बांधकर चप्पलों से पीटा, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

5 साल की बच्ची से दरिंदगी की कोशिश का आरोप, महिलाओं ने आरोपी को पेड़ से बांधकर पीटा
आरोपी साहिल
Social Media

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में 5 साल की बच्ची से कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की कोशिश के आरोप में एक युवक को गांव की महिलाओं ने पकड़ लिया. आरोप है कि गुस्साई महिलाओं ने युवक को पेड़ से बांध दिया और चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. इसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना तुमकुरु जिले के अराकेरे गांव की है. आरोपी की पहचान साहिल के तौर पर हुई है. आरोप है कि साहिल ने पांच साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने पास बुलाया और उसके साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश की. बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्ची आरोपी की रिश्तेदार है.

महिलाओं का फूटा गुस्सा

घटना की भनक लगते ही स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया. इसके बाद गांव की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिलाओं ने उसे एक पेड़ से बांध दिया और चप्पलों से पीटा. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को बुलाया गया. बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया.

उधर, बच्ची को इलाज के लिए तुमकुरु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

साहिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तुमकुरु महिला पुलिस स्टेशन में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह घटना एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है. इसके साथ ही, आरोपी के खिलाफ गांव की महिलाओं की नाराजगी भी साफ तौर पर सामने आई. उन्होंने कथित वारदात की जानकारी मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे भागने नहीं दिया.

यह भी पढ़ें: पत्नी की बेवफाई के लिए पति को दोषी नहीं ठहरा सकते... हाई कोर्ट ने मंजूर किया 16 साल से अलग रह रहे कपल का तलाक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime News, Karnataka News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com