विज्ञापन

पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, 4 रेंजर्स की मौत, 5 आतंकी ढेर, कैसे रची गई कराची में हमले की साजिश

Karachi Terrorist Attack: कराची में हुए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी 'जमात-उल-अहरार' ने ली है. इस घटना में 4 पाकिस्तानी रेंजर्स की मौत हुई है. जबकि जवाबी कार्रवाई में 5 आतंकियों को ढेर किया गया है.

पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, 4 रेंजर्स की मौत, 5 आतंकी ढेर, कैसे रची गई कराची में हमले की साजिश
  • कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में सिंध रेंजर्स हेडक्वार्टर पर आत्मघाती हमला हुआ जिसमें चार रेंजर्स की मौत.
  • आतंकियों ने विस्फोटक से भरी गाड़ी से मेन गेट को टक्कर मारी और फायरिंग तथा ग्रेनेड से हमला किया
  • जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया जबकि एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया

पाकिस्तान के कराची शहर में शनिवार की रात बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में यूनिवर्सिटी रोड के पास अचानक तेज आवाज के साथ धमाके हुए हैं. इस दौरान जमकर फायरिंग भी हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों में घटना के बाद हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि इस हमले में चार पाकिस्तानी रेंजर्स की मौत हुई है. जबकि जवाबी कार्रवाई में 5 आतंकियों को ढेर किया गया है. आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी 'जमात-उल-अहरार' ने ली है. यह एक बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है. 

कराची आत्मघाती हमले का बना था प्लान 

बताया जा रहा है कि कराची में आत्मघाती हमले की प्लानिंग बेहद सुनियोजित तरीके से की गई थी. आतंकियों ने विस्फोटक से भरे वाहन को सीधे सिंध रेंजर्स हेडक्वार्टर के मेन गेट को टक्कर मारी और फिर गोलीबारी शुरू कर दी. ऐसे में कोई कुछ समझ नहीं पाया और आतंकियों ने अचानक से गोलीबारी शुरू कर दी. जिसमें चार रेंजर्स की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि बाद में जवाबी कार्रवाई में पांच आतंकियों को ढेर किया गया. वहीं हमले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों को मौके पर भेजा गया था. जिसके बाद पूरे इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया है. 

ये भी पढ़ेंः कराची में रेंजर्स कैंप के पास आत्मघाती हमला, धमाकों और गोलीबारी से दहला इलाका, कई हताहत

90 मिनट चली मुठभेड़ 

बताया जा रहा है कि हमला रात में करीब 8 बजकर 30 मिनट के पास हआ था. जब विस्फोट से भरी गाड़ी सिंध रेंजर्स के पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर के मेन गेट से जा टकराई. जिससे तेज धमाका हुआ. आतंकी गाड़ी से मैन गेट तोड़कर सीधे परिसर में घुसे और फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान लगातार ग्रेनेड से भी हमला किया गया. जिससे परिसर में कई धमाके हुए. घटना की जानकारी मिलते ही कराची पुलिस ने मोर्चा संभाला और दोनों तरफ से करीब 90 मिनट तक फायरिंग चली. जिसमें स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट, एंटी टेररिस्ट फोर्स और मौके पर मौजूद रेंजर्स ने आतंकियों को काबू में किया. इस दौरान पांच आतंकियों को ढेर किया गया. जबकि एक आतंकी को गिरफ्तार भी किया गया है. 

जमात-उल-अहरार ने ली जिम्मेदारी 

सूत्रों के मुताबिक कराची में हुए इस हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े जमात-उल-अहरार ने ली है. यह संगठन पाकिस्तान में अफगानिस्तान से लगी सीमा के खैबर पख्तूनख्वा में एक्टिव माना जाता है. जो पहले भी कई हमलों को अंजाम दे चुका है. जमात-उल-अहरार की तरफ से दावा किया गया है कि इस हमले में 9 आतंकी शामिल थे. हालांकि पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है. घटना के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है. कराची पुलिस भी जांच में जुटी है.

कराची में सर्चिंग जारी 

कराची आत्मघाती हमले के बाद शहर में सर्चिंग जारी है. सुरक्षा बलों ने पूरे गुलिस्तान-ए-जौहर और यूनिवर्सिटी रोड इलाके को रात में ही सील कर दिया था. जबकि लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई थी. सिंध के मुख्यमंत्री और पुलिस महानिरीक्षक इस आत्मघाती हमले को लेकर पूरी रिपोर्ट मांगी है. घटना के बाद से ही पुलिस मुस्तेद नजर आ रही है. 

ये भी पढे़ंः ईरान पर अमेरिका का बड़ा हमला, ट्रंप की धमकी- नहीं सुधरे तो नामोनिशान मिटा देंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karachi Attacks, Karachi Terror Attack, Karachi Police, Pakistan Terror Attack, Pakistan Terror Attack News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com