विज्ञापन

कराची में रेंजर्स कैंप के पास आत्मघाती हमला, धमाकों और गोलीबारी से दहला इलाका, कई हताहत

इस हमले की जिम्मेदारी जमात-उल-अहरार (JuA) नाम के संगठन ने लेने का दावा किया है. संगठन की ओर से कथित तौर पर कहा गया है कि हमले में 9 लड़ाके शामिल थे.

कराची में रेंजर्स कैंप के पास आत्मघाती हमला, धमाकों और गोलीबारी से दहला इलाका, कई हताहत
कराची धमाके में कई लोगों के घायल होने की खबर है
NDTV

पाकिस्तान के कराची में शनिवार को एक बड़ा हमला हुआ है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके के ब्लॉक-9 और यूनिवर्सिटी रोड के पास अचानक कई धमाकों की आवाज सुनाई दी है. इन धमाकों के बाद इलाके में भारी गोलीबारी की आवाजें भी सुनाई दी हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक आत्मघाती हमलावर ने रेंजर्स के एक कैंप को निशाना बनाकर विस्फोट किया. बताया जा रहा है कि पहला धमाका बेहद शक्तिशाली था, जिसके बाद लगातार दो छोटे धमाके भी हुए. इसके बाद करीब आधे घंटे तक इलाके में फायरिंग जारी रहने की खबर सामने आई. हालांकि, प्रशासन की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. 

हमले के बाद कराची पुलिस, पाकिस्तान रेंजर्स और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटनास्थल के आसपास कई एंबुलेंस देखी गईं, जो घायलों को अस्पताल ले जा रही थीं.

स्थानीय सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि इस हमले में कई पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मी घायल हुए हैं. शुरुआती और अपुष्ट रिपोर्टों के मुताबिक, हमले में कई लोगों की मौत की बात कही जा रही है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. 

इस हमले की जिम्मेदारी जमात-उल-अहरार (JuA) नाम के संगठन ने लेने का दावा किया है. संगठन की ओर से कथित तौर पर कहा गया है कि हमले में 9 लड़ाके शामिल थे. हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में इस हमले के पीछे प्रतिबंधित  संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़े गुट के शामिल होने की आशंका जताई गई है.फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हमले की जांच कर रही हैं और इलाके में ऑपरेशन जारी है. 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा धमाका, 25 से ज्यादा की मौत, 30 घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karachi Blast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com