विज्ञापन

बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर भर्ती परीक्षा आज, जानें रिपोर्टिंग टाइम, गाइडलाइंस और जरूरी नियम

बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर भर्ती परीक्षा ओएमआर (OMR) शीट पर होगी. ये एग्जाम ऑफलाइन मोड में होगा जिसमें कुल 100 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे जो कि 100 अंकों के होंगे. पेपर की कुल अवधि 2 घंटे की होगी.

बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर भर्ती परीक्षा आज, जानें रिपोर्टिंग टाइम, गाइडलाइंस और जरूरी नियम
2. 80 लाख से अधिक उम्मीदवार आज ये एग्जाम देने जा रहे हैं.

बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर (सिपाही-प्रचालक) लिखित परीक्षा आज यानी 28 जून 2026 को होने जा रही है. केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) इस परीक्षा का आयोजन कर रहा है. ये एग्जाम बिहार के 38 जिलों के 544 परीक्षा केंद्रों पर होगा. परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी. जो कि दोपहर 12 बजे से 2 बजे की है.आपको बता दें कि ये परीक्षा पहले 21 जून को होने वाली थी. लेकिन NEET री-एग्जाम 21 जून को होने के कारण  परीक्षा की तारीख को बदल दिया गया था. इसे 28 जून के लिए रीशेड्यूल किया गया था. बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर परीक्षा में 2. 80 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होने जा रहे हैं.

परीक्षा का पैटर्न 

पेपर कुल 4 भागों में होगा. फिजिक्स, केमिस्ट्री, ज्ञान और करंट अफेयर्स से 25-25 सवाल पूछे जाएंगे. इस तरह से उम्मीदवारों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे, जो कि बहुविकल्पीय होंगे. ये पेपर कुल 100 अंकों का होगा. पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा. इस एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग भी है. हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे.

गाइडलाइंस और नियम

जो भी उम्मीगदवार ये परीक्षा देने जा रहे हैं, वो समय पर अपने केंद्र पर पहुंच जाएं. रिपोर्टिंग सुबह 10:00 बजे से 11 बजे तक का है. परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी जो कि 2 बजे तक चलेगी. 

परीक्षा केंद्र पर के गेट पर चेकिंग के दौरान  एडमिट कार्ड, वैध पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो मांगा जाएगा. ओएमआर (OMR) शीट भरने के लिए केवल नीला (Blue) या काला (Black) बॉलपॉइंट पेन ही साथ लेन जाने की अनुमित होगी. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, कैलकुलेटर, स्टडी मटेरियल, पीने की चीजें और भारी आभूषण   साथ ले जाना वर्जित है. परीक्षा केंद्र के गेट पर अच्छे से चेकिंग के बाद ही आपको प्रवेश की अनुमति होगी.

ये भी पढ़ें-Bhiwandi TET Paper Leak : सीनियर अधिकारियों की आपातकालीन बैठक शुरू, जल्द आएगी नई तारीख

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Police Exam, Bihar Police Exam Guidelines
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com