विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2019

समुद्र में बोट पर मस्ती कर रहे थे लोग, नीचे से आई व्हेल शार्क और फिर...देखें Photo

पॉपस्टार जस्टिन बीबर (Justin Bieber) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही खतरनाक तस्वीर पोस्ट की. इस तस्वीर में एक जहाज और उसके नीचे बहुत ही बड़ी व्हेल शार्क (Whale Shark) दिख रही है. मछली की सबसे विशाल प्रजाति व्हेल शार्क ठीक बोट के नीचे तैरती दिख रही है.

Also Read in
समुद्र में बोट पर मस्ती कर रहे थे लोग, नीचे से आई व्हेल शार्क और फिर...देखें Photo
जस्टिन बीबर ने शेयर की व्हेल शार्क की तस्वीर....

पॉपस्टार जस्टिन बीबर (Justin Bieber) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही खतरनाक तस्वीर पोस्ट की. इस तस्वीर में एक जहाज और उसके नीचे बहुत ही बड़ी व्हेल शार्क (Whale Shark) दिख रही है. मछली की सबसे विशाल प्रजाति व्हेल शार्क ठीक बोट के नीचे तैरती दिख रही है. तस्वीर को देखने में लग रहा है कि ये मछली नाव को निगल सकती है. जस्टिन बीबर ने तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, 'ये फोटो असली है! व्हेल शार्क समुद्र की सबसे बड़ी मछली होती है.' 

तस्वीर को पोस्ट करते हुए जस्टिन पूछ रहे थे कि क्या ये तस्वीर असली है? तो इसका जवाब मिल गया है कि हां ये तस्वीर असली है. 

डेली मेल के मुताबिक, इस तस्वीर को साल 2018 में टॉम कैनॉन (Tom Cannon) ने क्लिक किया था. ये फोटो ऑस्ट्रेलिया के निंगालो रीफ (Ningaloo Reef) की है. हालांकि, इन्साइडर रिपोर्ट्स का कहना है कि इस तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूज़न या फोर्स्ड परसेप्शन से बनाया गया है.

फोर्स्ड पर्सपेक्टिव वही फोटोग्राफी तकनीक है जिसमें तस्वीर में मौजूद किसी भी चीज़ का साइज़ बड़ा, छोटा, करीब या फिर दूर कर सकते हैं. जैसे ताजमहल के पास खड़े लोगों की तस्वीर पर फोर्स्ड पर्सपेक्टिव तकनीक अपनाई जाती है, जिससे ताजमहल छोटा और शख्स बड़ा लगता है. लोग अकसर इसी तकनीक का इस्‍तेमाल करते हुए ताजमहल के गुंबद के नुकीले हिस्‍से को छूने वाली फोटो खिंचवाते हैं.

टॉम कैनॉन ने भी व्हेल शार्क की तस्वीर के साथ ऐसा ही किया, जिससे व्हेल शार्क करीब और बड़ी दिख रही है.

टॉम ने इन्साइडर को बताया कि जब वो इस तस्वीर को क्लिक कर रहे थे, उस वक्त व्हेल शार्क कैमरे से सिर्फ कुछ ही सेंटीमीटर की दूरी पर थी. वहीं, बोट काफी दूर थी. 

बता दें, व्हेल शार्क 60 फीट तक लंबी हो सकती है. इतनी लंबाई की वजह से ही व्हेल शार्क को समुद्र का जेंटल जाइंट्स भी कहा जाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Justin Bieber, Whale Shark, Fish
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com