विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2022

अमेरिकी कंपनी Johnson & Johnson ने रोका COVID-19 वैक्सीन का उत्पादन : रिपोर्ट

J&J के प्रवक्ता के अनुसार, "वर्तमान में J&J के पास COVID-19 वैक्सीन की लाखों खुराकें हैं." कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, "हम अफ्रीकन यूनियन और Covax सुविधा के बीच के अपने संविदात्मक दायित्वों को पूरा करना जारी रखेंगे."

अमेरिकी कंपनी Johnson & Johnson ने रोका COVID-19 वैक्सीन का उत्पादन : रिपोर्ट
J&J के प्रवक्ता के अनुसार, "वर्तमान में J&J के पास COVID-19 वैक्सीन की लाखों खुराकें हैं."

अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson & Johnson) ने COVID-19 वैक्सीन बनाने का काम फिलहाल रोक दिया है. न्यूयॉर्क टाइम्स ने मंगलवार को बताया कि कंपनी ने एक प्रमुख संयंत्र में वैक्सीन उत्पादन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, डच शहर लीडेन में पिछले साल के अंत में ही वैक्सीन प्रोडक्शन को रोक दिया गया था. रिपोर्ट में उन लोगों को हवाला दिया गया है, जो इस फैसले में शामिल रहे हैं.

हालांकि, कंपनी के प्रवक्ता ने रिपोर्ट की पुष्टि या खंडन किए बिना कहा कि J&J ने वैक्सीन डिलीवरी की प्रतिबद्धताओं को पूरा करना जारी रखा है. न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया कि फैक्ट्री, जो वर्तमान में एक प्रायोगिक वैक्सीन बना रही है, से COVID-19 वैक्सीन का उत्पादन "कुछ" महीनों में फिर से शुरू होने की उम्मीद है.

जॉनसन एंड जॉनसन कोविड बूस्टर गंभीर ओमिक्रॉन के खिलाफ अत्यधिक प्रभावी: अध्ययन

J&J के प्रवक्ता के अनुसार, "वर्तमान में J&J के पास COVID-19 वैक्सीन की लाखों खुराकें हैं." कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, "हम अफ्रीकन यूनियन और Covax सुविधा के बीच के अपने संविदात्मक दायित्वों को पूरा करना जारी रखेंगे."

J&J ने  COVID-19 वैक्सीन के लिए 2022 में $3 बिलियन से $3.5 बिलियन की बिक्री का अनुमान लगाया है, जो इसी अवधि के लिए Pfizer द्वारा $32 बिलियन के पूर्वानुमान से बहुत कम है.

'दु:खद से परे' : Omicron के बाद दुनियाभर में अब तक 5 लाख मौतें: WHO

विकासशील देशों में J&J वैक्सीन की मांग बढ़ी है, क्योंकि अन्य विकल्पों के विपरीत, इसे बहुत कम तापमान पर ट्रांसपोर्ट करने की आवश्यकता नहीं होती है. इसके अलावा, वैक्सीन को मूल रूप से सिंगल-शॉट इनोक्यूलेशन के रूप में पेश किया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
COVID-19 Vaccine, Johnson & Johnson, Johnson And Johnson Covid Vaccine, NYT Report On Johnson And Johnson Vaccine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com