अमेज़न के संस्थापक जेफ़ बेजोस और मंगेतर लॉरेन सांचेज़ इस साल गर्मियों में इटली के वेनिस में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. मई 2023 में उनकी सगाई के लगभग दो साल बाद शादी होने जा रही है. 61 वर्षीय बेजोस ने 2019 और 55 वर्षीय सांचेज़ ने 2023 में अपनी पिछली शादियां तोड़ दी थी. पेज सिक्स के अनुसार, बेजोस और सांचेज ने आधिकारिक तौर पर अपने मेहमानों को शादी के निमंत्रण भेजना शुरू कर दिया है. हालांकि, शादी की सही तारीख अभी भी गुप्त है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि शादी इस साल गर्मियों में हो सकती है, संभवतः जून में शादी होगी.
अटकलों से पता चलता है कि वे इटली के तट पर बेजोस के शानदार $500 मिलियन के सुपरयॉट कोरू में ये जोड़ा शादी के बंधन में बंधेंगा. यह स्थान विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यहीं पर बेजोस ने सांचेज के सामने शादी का प्रपोजल रखा था और बाद में एक पार्टी कर अपनी सगाई का जश्न मनाया था.
इस हाई-प्रोफाइल शादी में मेहमानों की सूची में टेक और मनोरंजन उद्योग के दिग्गज शामिल होने की उम्मीद है. अगस्त 2023 में उनकी सगाई की पार्टी में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और उनकी गर्लफ्रेंड पॉल हर्ड सहित कई नामचीन मेहमान शामिल हुए थे. पार्टी में ओपरा विनफ्रे, क्रिस जेनर, सलमा हायेक पिनाल्ट, बारबरा स्ट्रीसैंड, मिरांडा केर, सूकी वॉटरहाउस और रॉबर्ट पैटिंसन जैसी मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं थीं.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
सांचेज़ ने 2018 में अमेज़न बॉस को डेट करना शुरू किया था. बेजोस के अपनी पहली पत्नी मैकेंज़ी स्कॉट से तलाक के अंतिम रूप से तय होने के बाद, 14 जुलाई, 2019 को इस जोड़े ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया. अरबपति ने 2023 में अपनी सुपरयाट पर सांचेज़ को प्रपोज़ किया. अगले दिन, सांचेज को उंगलियों में एक बड़ी हीरे की सगाई की अंगूठी पहने देखा गया, जिसकी कीमत 2.5 मिलियन डॉलर थी.
लॉरेन सांचेज़ कौन हैं?
1969 में अमेरिका के अल्बुकर्क में जन्मी 55 वर्षीय लॉरेन सांचेज़ एक पूर्व ब्राडकास्ट पत्रकार हैं, जिन्होंने एक मनोरंजन रिपोर्टर और समाचार एंकर के रूप में काम किया है. उन्होंने 2011 से 2017 तक गुड डे एलए मॉर्निंग शो की सह-मेजबानी की और द लॉन्गेस्ट यार्ड, फ़्लाइट क्लब और टेड 2 जैसी फ़िल्मों में भी काम किया. उनके पास हेलीकॉप्टर पायलट लाइसेंस भी है.
2016 में, लॉरेन ने अपनी खुद की कंपनी ब्लैक ऑप्स एविएशन लॉन्च की, जो अपनी तरह की पहली महिला-स्वामित्व वाली एरियल फ़िल्म और प्रोडक्शन कंपनी है. वह बेजोस अर्थ फ़ंड की उपाध्यक्ष के रूप में भी काम करती हैं. पेज सिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने पहले हॉलीवुड एजेंट पैट्रिक व्हाइटसेल से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे एला और इवान हैं. इसके अलावा, पूर्व एनएफएल खिलाड़ी टोनी गोंजालेज से उनका 23 वर्षीय बेटा निक्को भी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं