विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2011

जापान के फुकुशिमा में भयंकर भूकंप

जापान के फुकुशिमा क्षेत्र में शनिवार को भयंकर भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.4 है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
तोक्यो: जापान के फुकुशिमा क्षेत्र में शनिवार को भयंकर भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.4 है। अभी हाल ही में इससे पहले इसी क्षेत्र में भूंकप की वजह से परमाणु संयंत्र दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। स्थानीय पुलिस ने कहा कि उसे आज के इस भूकंप जान माल के नुकसान की फिलहाल खबर नहीं है। यह भूकंप सुबह तीन बजकर 54 मिनट पर आया। भूंकप का केंद्र फुकुशिमा शहर से करीब 100 किलोमीटर दूर 40 किलोमीटर की गहराई पर था। भूगर्भविज्ञानियों के अनुसार आज के भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है। आज के भूकंप से फुकुशिमा के उस परमाणु संयंत्र को कोई नया नुकसान नहीं पहुंचा जो पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जापान, फुकुशीमा, भूकंप, Japan, Quake
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com