विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2017

जापान में चुनावी अभियान शुरू, शिंजो आबे ने स्थिरता का वादा किया

प्रधानमंत्री शिंजो आबे की सत्तारूढ़ पार्टी को विपक्षी दलों के फिर से एकजुट होने से चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

Also Read in
जापान में चुनावी अभियान शुरू, शिंजो आबे ने स्थिरता का वादा किया
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे (फाइल फोटो)
टोक्यो: जापान में संसद के निचले सदन के लिए 22 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के वास्ते 12 दिन का प्रचार अभियान शुरू हो गया. इसमें सैकड़ों उम्मीदवार सड़कों पर उतरे. प्रधानमंत्री शिंजो आबे की सत्तारूढ़ पार्टी को विपक्षी दलों के फिर से एकजुट होने से चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. आबे ने उनकी पार्टी के स्थिर नेतृत्व की प्रतिबद्धता जताई, क्योंकि उन्होंने मतदाताओं का समर्थन हासिल किया है.

यह भी पढ़ें : जापान में मध्यावधि चुनाव की घोषणा, प्रधानमंत्री शिंजो आबे जल्द करेंगे निचला सदन भंग

उन्होंने उत्तर कोरिया पर कड़ा रुख अपनाने का वादा किया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा सुधार युवा पीढ़ियों पर बोझ को कम करेगा. आबे ने कहा, 'हम मजबूती के साथ खड़े रहेंगे. शोर मचाने या नारों की बजाय हमारे पास नीतियां हैं, जो भविष्य के रास्ते खोल सकती हैं.'

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Japan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com