विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2020

भारत आने को उत्सुक हैं इवांका ट्रंप, शेयर कीं दो साल पुरानी पीएम मोदी संग तस्वीरें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की बेटी इवांका ट्रंप (Ivanka Trump) ने एक ट्वीट कर भारत दौरे को लेकर खुशी जाहिर की है.

भारत आने को उत्सुक हैं इवांका ट्रंप, शेयर कीं दो साल पुरानी पीएम मोदी संग तस्वीरें
इवांका ट्रंप पहले भी भारत आ चुकी हैं.
  • इवांका ट्रंप ने ट्वीट कर जाहिर की खुशी
  • पहले भी भारत आ चुकी हैं इवांका ट्रंप
  • पहली बार भारत आ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप
वॉशिंगटन:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अब से कुछ देर में भारत की धरती पर कदम रखने जा रहे हैं. ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनेर भी होंगे. जेरेड अमेरिकी राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार भी हैं. ट्रंप परिवार दो दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहा है. आज (सोमवार) अहमदाबाद में ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ एक रोड शो करेंगे और दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम 'मोटेरा' (Motera Stadium) का उद्घाटन करेंगे. मोटेरा स्टेडियम में आयोजित 'नमस्ते ट्रंप' (Namaste Trump) कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति और पीएम मोदी लगभग एक लाख लोगों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे. दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष एक-दूसरे से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच इवांका ट्रंप (Ivanka Trump) ने एक ट्वीट कर भारत दौरे को लेकर खुशी जाहिर की है.

डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा पर बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुशनेर होंगे साथ

इवांका ट्रंप दो साल पहले एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत आई थीं. उन्होंने पीएम मोदी से भी मुलाकात की थी. इवांका ने उस इवेंट की चार तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'हैदराबाद में आयोजित ग्लोबल एंटरप्रेन्योर समिट में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ शामिल होने के दो साल बाद मैं फिर से भारत आ रही हूं. दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र के बीच दोस्ती का जश्न मनाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति और अमेरिका की प्रथम महिला के साथ भारत वापसी पर सम्मानित महसूस कर रही हूं.'

बताते चलें कि डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद के बाद आगरा के लिए रवाना होंगे. यहां वह ताजमहल का दीदार करेंगे. इसके बाद सोमवार को ही वह दिल्ली पहुंचेंगे. रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार सुबह वह राष्ट्रपति भवन में आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद वह राजघाट जाएंगे. ट्रंप मंगलवार को हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे. माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच कुछ MoU भी साइन किए जाएंगे. इसके बाद ट्रंप रोजवेल्ट हाउस में भारत के प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे. शाम को वह फिर राष्ट्रपति भवन जाएंगे और रात 10 बजे वह भारत से जर्मनी के लिए रवाना होंगे.

VIDEO: मुकाबला : डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे से क्या हासिल होगा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ivanka Trump, PM Narendra Modi, Donald Trump, Trump India Visit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com