इजरायल और फिलिस्तीनी संगठन (Israel Palestine Conflict) हमास (Hamas) के बीच 10 दिनों से जंग जारी है. जंग में अब तक दोनों तरफ से 4 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इजरायल के डिफेंस फोर्स के मुताबिक, 199 लोग हमास के लड़ाकों की कैद में हैं. पहले ये आंकड़ा 120 बताया गया था. जंग के बीच इजरायली लेखक और इतिहासकार युवल नूह हरारी (Yuval Noah Harari) ने कहा कि इजरायल-गाजा की जंग शायद बड़े स्तर पर एक क्षेत्रीय संघर्ष बन सकता है. यूक्रेन में युद्ध के बीच और मौजूदा हालात से भू-राजनीतिक तनाव ज्यादा देशों में फैल सकता है, जिससे तीसरा विश्व युद्ध (Third World War) भी छिड़ सकता है.
NDTV से खास इंटरव्यू में इजरायली बेस्टसेलर लेखक युवल नूह हरारी ने कहा, कोविड-19 महामारी, यूक्रेन में युद्ध और अब इजरायल-गाजा के बीच जंग के बाद वैश्विक अस्थिरता ज्यादा हो गई है. इजरायल-हमास की जंग में ज्यादा देशों के शामिल होने का खतरा है. इससे आखिरकार ऐसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं, जो ग्लोबल वॉर को जन्म दे सकती हैं."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नूह हरारी ने कहा, "इजरायल और फिलिस्तीन में अभी जो हो रहा है, वह इसका एक हिस्सा है. अगर हम सिस्टम को रिस्ट्रक्चर नहीं कर सकते, तो यह और भी बदतर हो जाएगी. यह पूरी दुनिया में फैल जाएगा. इससे तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है. हथियारों के इस्तेमाल के साथ और अब मौजूदा टेक्नोलॉजी मानव जाति के विनाश का कारण बन सकती है."
इस बीच इजरायल के गाजा पर किए गए हमले में हजार लोग लापता हैं. इनके मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. वहीं, इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें दक्षिणी गाजा में राफाह क्रॉसिंग पर युद्ध विराम पर सहमति बनने की बात कही गई थी. फिलहाल गाजा खाली करने के लिए राफाह क्रॉसिंग एकलौता रास्ता है.
7 अक्टूबर से शुरू हुई जंग में अब तक इजराइल के हमलों से गाजा में 2450 फिलिस्तीनियों की मौत हुई है. इनमें 724 से ज्यादा बच्चे और 370 से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं. वहीं, हमास के हमले में करीब 1400 इजराइली मारे गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं