विज्ञापन

नेतन्याहू से ‘सीक्रेट मीटिंग’ पर UAE का इनकार, क्या ईरान जंग के बीच इस्लामिक देश कुछ छिपा रहा?

Middle East Politics and Israel: इजरायल का दावा- PM बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ इजरायली सैन्य अभियान के बीच UAE का दौरा किया और वहां राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की.

नेतन्याहू से ‘सीक्रेट मीटिंग’ पर UAE का इनकार, क्या ईरान जंग के बीच इस्लामिक देश कुछ छिपा रहा?
बेंजामिन नेतन्याहू से ‘सीक्रेट मीटिंग’ पर UAE का इनकार
  • इजरायल का दावा- बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के दौरान UAE का गुप्त दौरा किया था
  • नेतन्याहू ने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात की, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में सफलता मिली
  • UAE ने नेतन्याहू की यात्रा और सैन्य प्रतिनिधिमंडल के आने की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ईरान के साथ चल रहे तनाव और युद्ध जैसे माहौल के बीच एक ऐसी खबर सामने आई जिसने मिडिल ईस्ट की राजनीति में हलचल मचा दी. एक तरफ इजरायल की तरफ से दावा किया गया कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू चुपचाप UAE पहुंचे और वहां राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से सीक्रेट मुलाकात की. कहा गया कि यह मुलाकात इजरायल के ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के दौरान हुई और इससे दोनों देशों के रिश्तों में “ऐतिहासिक सफलता” मिली. लेकिन थोड़ी ही देर बाद UAE ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया. अब इस पूरे मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.

इजरायल का दावा

इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ इजरायली सैन्य अभियान के बीच संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE का दौरा किया और वहां UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की. इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि “ऑपरेशन रोअरिंग लायन” के बीच नेतन्याहू की यह यात्रा इजरायल और UAE के रिश्तों में ऐतिहासिक सफलता लेकर आई.

पोस्ट में कहा गया, “प्रधानमंत्री कार्यालय का बयान: ऑपरेशन रोअरिंग लायन के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुप्त रूप से संयुक्त अरब अमीरात का दौरा किया, जहां उन्होंने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात की। इस यात्रा से इजरायल और यूएई के संबंधों में ऐतिहासिक सफलता मिली है."

इजरायल के अखबार द टाइम्स ऑफ इजरायल ने इस हफ्ते पहले अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से खबर दी थी कि ईरान के साथ युद्ध के दौरान इजरायल ने UAE में आयरन डोम बैटरी और उसे चलाने वाले सैनिक भेजे थे. इसके अलावा, रिपोर्ट के मुताबिक मोसाद के प्रमुख डेविड बरनिया ने ईरान संघर्ष के दौरान कम से कम दो बार UAE का दौरा किया ताकि इस संघर्ष को लेकर तालमेल बनाया जा सके. यह जानकारी अरब अधिकारियों और मामले से जुड़े एक सूत्र ने द वॉल स्ट्रीट जनरल को दी. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि दोनों देशों ने मिलकर ईरान की एक बड़ी पेट्रोकेमिकल साइट पर हमले की योजना पर भी तालमेल किया.

हालांकि, इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय की घोषणा के कुछ ही समय बाद UAE ने नेतन्याहू की यात्रा और किसी इजरायली सैन्य प्रतिनिधिमंडल के आने की खबरों को खारिज कर दिया.

UAE का इनकार

UAE के विदेश मंत्रालय ने साफ तौर पर इन रिपोर्टों को गलत बताया.

मंत्रालय ने कहा, “UAE दोहराता है कि इजरायल के साथ उसके संबंध सार्वजनिक हैं और वे आधिकारिक रूप से घोषित अब्राहम समझौते के तहत चलते हैं. ये किसी गुप्त या गैर-आधिकारिक व्यवस्था पर आधारित नहीं हैं. इसलिए बिना घोषणा वाली यात्राओं या छिपे समझौतों से जुड़े सभी दावे उस समय तक पूरी तरह बेबुनियाद हैं, जब तक कि UAE की संबंधित एजेंसियां आधिकारिक घोषणा न करें.”

यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध के बीच कारोबार... चीन पहुंचे ट्रंप का एजेंडा क्या है? आज जिनपिंग से होगी मुलाकात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com