विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2025

गाजा पट्टी में इजरायल के हवाई हमले में 11 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत

हालिया हमले ऐसे समय में हुए हैं जब इजराइल और हमास पिछले 15 महीने से जारी युद्ध को समाप्त करने और बंधकों को रिहा करने के लिए संघर्ष विराम समझौते पर सहमत होने के करीब हैं.

गाजा पट्टी में इजरायल के हवाई हमले में 11 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत
गाजा सिटी:

गाजा पट्टी में इजराइल के हवाई हमले में कम से कम 11 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई. स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार गाजा में इससे पहले हुए हमलों में कम से कम 18 लोगों की जान चली गई थी जिनमें दो महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं.

हालिया हमले ऐसे समय में हुए हैं जब इजराइल और हमास पिछले 15 महीने से जारी युद्ध को समाप्त करने और बंधकों को रिहा करने के लिए संघर्ष विराम समझौते पर सहमत होने के करीब हैं.

वार्ता में शामिल दो अधिकारियों ने 'एसोसिएटेड प्रेस' को बताया कि हमास ने गाजा पट्टी में संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई के लिए एक मसौदा समझौते को स्वीकार कर लिया है. एक इजराइली अधिकारी ने बताया कि वार्ता में प्रगति हुई है, लेकिन ब्योरे को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इजराइल-हमास युद्ध में 46,000 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Israeli Airstrikes, Gaza Strip, 11 Palestinian Civilians Died
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com