विज्ञापन

तीसरे वनडे में भारत को हराने के लिए वेस्टइंडीज कप्तान ने मानी धोनी की सलाह, बोले- 'कैप्टन कूल' ने कहा था...

शाई होप वनडे फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के लिए रन चेज के दौरान सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं,  उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, जिन्होंने साल 2019 में इंग्लैंड के विरुद्ध 162 रन की पारी खेली थी.

तीसरे वनडे में भारत को हराने के लिए वेस्टइंडीज कप्तान ने मानी धोनी की सलाह, बोले- 'कैप्टन कूल' ने कहा था...
कप्तान शाई होप का बड़ा बयान

कप्तान शाई होप की 162 रनों की नाबाद पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने तीसरे वनडे मैच में भारत के खिलाफ 352 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 5 विकेट से जीत हासिल की, भले ही भारतीय टीम तीसरा मैच हार गई लेकिन सीरीज 2-1 से अपने नाम करने में सफल रही. विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम ने 48.2 ओवरों में मुकाबला अपने नाम किया। कप्तान शाई होप ने 143 गेंदों में 3 छक्कों और 17 चौकों के साथ नाबाद 162 रन बनाए, जबकि आमिर जंगू ने 67 रन की पारी खेली। इनके अलावा, कीमो पॉल ने टीम के खाते में 44 रन जुटाए

मैच के बाद कप्तान शाई ने एक खास बात का खुलासा किया और बताया कि कैसे धोनी की एक सलाह ने उन्हें इस मैच में मदद की और हमें जीत मिली. महान विकेटकीपर-बल्लेबाज के साथ हुई बातचीत को याद करते हुए होप ने कहा कि "धोनी की सलाह - "आपके पास हमेशा उतना समय होता है जितना आप सोचते हैं", उन्होंने उन्हें धैर्य बनाए रखने और लक्ष्य का पीछा करने की रणनीति को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटने में मदद की.  इसी के दम पर उन्होंने नाबाद 162 रन बनाए और वेस्टइंडीज को 5 विकेट से शानदार जीत दिलाई. तीसरे और आखिरी वनडे मैच में होप ने 143 गेंदों पर नाबाद 162 रन बनाए और वेस्टइंडीज ने भारत को पांच विकेट से हराया. 

बता दें कि शाई होप वनडे फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के लिए रन चेज के दौरान सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं,  उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, जिन्होंने साल 2019 में इंग्लैंड के विरुद्ध 162 रन की पारी खेली थी. यह भारत के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में रन चेज में सबसे बड़ा स्कोर भी है। इस मामले में वेस्टइंडीज के कप्तान ने श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी तिलकरत्ने दिलशान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिन्होंने साल 2009 में राजकोट में 160 रन की पारी खेली.

शाई होप ने वनडे क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर-कप्तान 8 शतक लगाए हैं। इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी (4) और एबी डिविलियर्स (4) उनसे पीछे हैं. शाई होप सबसे कम पारियों में 21 वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं.  होप ने यह कारनामा 152 पारियों में किया। इस मामले में क्विंटन डी कॉक और डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली है। हाशिम आमला (116 पारियां) और विराट कोहली (138 पारियां) इस लिस्ट में होप से आगे हैं. 

शाई होप भारत के खिलाफ सर्वाधिक वनडे शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. एबी डिविलियर्स (5 शतक) इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं.वहीं, डेरिल मिचेल और शाई होप 4-4 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

यह वनडे फॉर्मेट में वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा सफल रच चेज रहा. इससे पहले कैरेबियन टीम ने साल 2019 में आयरलैंड के विरुद्ध 328 रनों का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी. यह वनडे इतिहास में भारत के खिलाफ रनों का पीछा करते हुए दूसरी सबसे बड़ी जीत भी है. इस लिस्ट में आस्ट्रेलिया (मोहाली, साल 2019) और साउथ अफ्रीका (रायपुर, साल 2025) संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं, जिन्होंने टीम इंडिया के विरुद्ध 359-359 रनों के टारगेट का सफलतम पीछा किया है.

यह भी पढ़ें | एशियाड गोल्ड जीतते ही वैभव सूर्यवंशी ने लिया जय शाह का आशीर्वाद, इंटरनेट पर छाया वीडियो

यह भी पढ़ें | तिलक वर्मा टॉप-3 में, नंबर 1 पर यह बैटर, पाकिस्तान के खिलाफ पहले 5 T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahendra Singh Dhoni, Shai Diego Hope, India, West Indies, India Vs West Indies 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com