विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2020

Coronavirus: भारत ने इस्राइल भेजी हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन, बेंजामिन नेतन्याहू बोले- Thank You मेरे प्यारे दोस्त नरेंद्र मोदी

Benjamin Netanyahu: भारत ने यह दवा अमेरिका के साथ-साथ इस्राइल भी भिजवाई है. जिसके बाद इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ एक तस्वीर ट्वीट कर इस मदद के लिए शुक्रिया कहा है.

Also Read in
Coronavirus: भारत ने इस्राइल भेजी हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन, बेंजामिन नेतन्याहू बोले- Thank You मेरे प्यारे दोस्त नरेंद्र मोदी
Hydroxychloroquine: इस्राइल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी के प्रति आभार जताया. (फाइल फोटो)
  • भारत ने इस्राइल भेजी हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन
  • प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जताया आभार
  • भारत ने US भी भेजी है हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन
नई दिल्ली:

दुनियाभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. भारत भी इससे बुरी तरह प्रभावित है. इस बीच अच्छी खबर यह है कि मलेरिया रोधी दवा 'हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन' (Hydroxychloroquine) का इस्तेमाल इसकी वैक्सीन के तौर पर किए जाने के संकेत मिले हैं. इसे कोरोना के इलाज में अहम माना जा रहा है. अमेरिका समेत कई देशों ने भारत से 'हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन' की मांग की है. भारत ने यह दवा अमेरिका के साथ-साथ इस्राइल भी भिजवाई है. जिसके बाद इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ एक तस्वीर ट्वीट कर इस मदद के लिए शुक्रिया कहा है.

इस्राइली पीएम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, 'क्लोरोक्वाइन को इस्राइल भेजने के लिए मेरे प्यारे दोस्त और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपका धन्यवाद. इजरायल के सभी नागरिकों की ओर से शुक्रिया.' बीते तीन अप्रैल को नेतन्याहू ने इस संबंध में पीएम मोदी से फोन पर बात की थी. बता दें कि भारत 'हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन' का दुनियाभर में सबसे बड़ा निर्माता है. भारत से 'हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन' की खेप अमेरिका के लिए भी रवाना हो चुकी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भी भारत व पीएम मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा था कि अमेरिका इस मदद को कभी नहीं भूलेगा.

बताते चलें कि दुनिया के साथ-साथ भारत में भी कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, 180 से ज्यादा देशों में फैल चुका यह वायरस अब तक 94,000 से ज्यादा जानें ले चुका है. दुनियाभर में 15 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं. भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 6412 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 678 नए मामले सामने आए हैं और 33 लोगों की मौत हुई है. देश में अभी तक 199 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 504 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं. देश के सभी राज्यों से इसके मरीज सामने आ रहे हैं. केंद्र सरकार ने इससे बचाव के चलते ही देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है. 14 अप्रैल को यह लॉकडाउन खत्म हो रहा है. कई राज्य सरकारें लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखने की तैयारी कर रही हैं.

VIDEO: जो कोरोना को पराजित कर चुके हैं आज हमें उनसे प्रेरणा लेनी है : PM मोदी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Israel PM Benjamin Netanyahu, Hydroxychloroquine, PM Narendra Modi, Coronavirus, COVID 19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com