विज्ञापन

नेतन्याहू का दावा- ईरान ने मेरे बेटे की हत्या की कोशिश की, इजरायल चुनाव से ठीक पहले खोले पत्ते

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यह तो दावा किया कि ईरान ने उनके एक बेटे की हत्या की कोशिश की, लेकिन यह साफ नहीं किया कि साजिश कब रची गई, किस बेटे को निशाना बनाया गया या फिर ईरान कितना करीब पहुंच गया था.

नेतन्याहू का दावा- ईरान ने मेरे बेटे की हत्या की कोशिश की, इजरायल चुनाव से ठीक पहले खोले पत्ते
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर आरोप लगाया है
  • इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया कि ईरान ने उनके एक बेटे को मारने की कोशिश की थी
  • नेतन्याहू ने साजिश की तारीख, बेटे का नाम और योजना की गहराई के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी
  • फरवरी में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद तनाव और बढ़ गया है

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बहुत बड़ा दावा किया है. सोमवार को नेतन्याहू ने कहा कि ईरान ने उनके एक बेटे को मारने की कोशिश की थी. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि यह कथित साजिश कब हुई थी, उनके किस बेटे को निशाना बनाया गया था या उसे अंजाम देने की कोशिश कितनी आगे तक पहुंची थी. लेकिन नेतन्याहू के इस आरोप से पता चलता है कि फरवरी में अमेरिका-इजरायल का ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद तनाव कितना बढ़ गया है. इस युद्ध के दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई और कई अन्य बड़े ईरानी नेताओं की मौत हो चुकी है.

सच्चाई या फिर चुनाव की मजबूरी

इजरायल में अक्टूबर 27 को आम चुनाव होने वाले हैं. चुनावों से दो महीने पहले नेतन्याहू के गठबंधन की स्थिति कमजोर चल रही है, सर्वे बता रहा कि उसकी हालत कमजोर है. इसी बीच नेतन्याहू ने इजरायल के चैनल 14 को फोन पर दिए एक इंटरव्यू में यह दावा किया. वह उन खबरों पर जवाब दे रहे थे जिनमें कहा गया था कि इजरायल की एक सुरक्षा एजेंसी ने देशभर में होने वाले चुनाव से पहले नेतन्याहू के एक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को सुरक्षा देने से इनकार कर दिया था.

नेतन्याहू सरकार के पक्ष में खबरों के लिए जाने जाने वाले इस टीवी चैनल से नेतन्याहू ने कहा, “जहां तक मेरे बेटों की बात है, मुझे लगता है कि यहां कुछ ऐसा है जिस पर विश्वास करना काफी मुश्किल है. ईरान ने मेरे एक बेटे को निशाना बनाया. ईरान ने मेरे एक बेटे को मारने की कोशिश की.” उन्होंने कह कि ईरान ने मेरे एक बेटे को मारने की कोशिश की और इसलिए यह सुरक्षा देना कोई ऐशो-आराम की चीज नहीं है. हालांकि, उन्होंने कथित साजिश के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी और यह भी नहीं बताया कि इसे अंजाम देने की कोशिश कितनी आगे तक पहुंची थी.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार यह तुरंत साफ नहीं हो पाया कि नेतन्याहू अपने किस बेटे की बात कर रहे थे. नेतन्याहू का बड़े बेटे याएर नेतन्याहू मियामी में रहते हैं.  नेतन्याहू ने यह भी कहा कि उन्होंने शिन बेट सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख डेविड जिनी से कहा था कि प्रधानमंत्री पद के किसी भी उम्मीदवार को उचित सुरक्षा दी जानी चाहिए.

क्या विपक्षी उम्मीदवारों को सुरक्षा नहीं दे रही एजेंसी?

इजरायली मीडिया ने इससे पहले खबर दी थी कि डेविड जिनी ने गादी आइजेनकोट को सुरक्षा देने से इनकार कर दिया था. उन्होंने देश के चुनाव अधिकारियों से कहा था कि आइजेनकोट को नुकसान पहुंचाने की कोई साजिश नहीं है. बता दें कि चुनाव में आइजेनकोट की पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है. हालांकि, इजरायल में सरकार आमतौर पर एक ही पार्टी के बहुमत से नहीं बनती. वहां कई पार्टियां मिलकर गठबंधन बनाती हैं और फिर सरकार बनती है.

यह भी पढ़ें: गाजा से उड़ रही पतंगों पर क्यों भड़क उठा इजरायल? हमास को दे दी चुन-चुनकर मारने की धमकी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Israel Iran War, Israel Election 2026, Benjamin Netanyahu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com