Israel Hamas War: गाजा पट्टी (Gaza Strip) में अब इज़रायली सेना (Israel Army) और हमास (Hamas) के लड़के जमीन पर आमने-सामने की लड़ाई लड़ रहे हैं. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (PM Benjamin Netanyahu) का कहना है कि वह हमास को जड़ से खत्म कर ही शांत बैठेंगे. वहीं, हमास ने शनिवार को कहा कि इजरायली सेना द्वारा फिलिस्तीनी इलाके पर अपने हवाई और जमीनी हमलों को तेज करने के बाद गाजा में उसके लड़ाके "पूरी ताकत" से इजरायली हमलों का सामना करने के लिए तैयार हैं. गाजा पर शासन करने वाले फिलीस्तीनी उग्रवादी समूह ने पहले कहा था कि इजरायल द्वारा गाजा में तेज हमलों की रिपोर्ट के बाद उसके लड़ाके इजरायल की सीमा के पास के इलाकों में इजरायली सैनिकों के साथ संघर्ष कर रहे हैं.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइली सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने शुक्रवार शाम एक टेलीविजन समाचार ब्रीफिंग में कहा, "पिछले कुछ दिनों में किए गए हमलों के अलावा, जमीनी सेना आज रात अपने अभियान का विस्तार कर रही है. गाजा पर आक्रमण की शुरुआत हो सकती है." उन्होंने कहा कि इजराइल की वायु सेना हमास द्वारा खोदी गई सुरंगों और अन्य बुनियादी ढांचे पर लगातार हमले कर रही है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

हमास ने शनिवार सुबह एक बयान में कहा, "अल-कसम ब्रिगेड और सभी फिलिस्तीनी प्रतिरोध बल पूरी ताकत से (इज़राइल की) आक्रामकता का सामना करने और उसकी घुसपैठ को विफल करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं." इससे पहले हमास की सशस्त्र शाखा ने शुक्रवार देर रात कहा कि उसके लड़ाके गाजा के उत्तरपूर्वी शहर बेत हनौन और अल-बुरीज के मध्य क्षेत्र में इजरायली सैनिकों के साथ युद्ध कर रहे हैं. इजरायली प्रधानमंत्री का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "नेतन्याहू और उनकी पराजित सेना कोई सैन्य जीत हासिल नहीं कर पाएगी."
ये भी पढ़ें :- मलबे के ढेर से निकला बेटे को गोद में लिये मां का शव...हमास के हमले के बाद की दर्दनाक यादें
हमास द्वारा 7 अक्टूबर को किये गए हमले के बाद इजरायल लगातार गाजा पट्टी पर एयर स्ट्राइक कर रहा है. कुछ दिनों पहले उत्तरी गाजा की सीमा पर इजरायल ने अपने टैंक और सैनिक भी तैनात कर दिये थे. इसके बाद पीएम नेतन्याहू ने कहा था कि वह हमास को जड़ से खत्म करके ही दम लेंगे. अब इज़रायल हवाई हमलों के साथ जमीनी हमले भी गाजा में कर रहा है.
इज़रायल में हुए हमास के हमलों में लगभग 1400 लोग मारे गए थे, जिसमें काफी महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाकर भी हमास के लड़ाके ले गए थे.
ये भी पढ़ें :- गाजा में इजरायली सेना ने और तेज किया अपना ग्राउंड ऑपरेशन, फोन और इंटरनेट सेवा भी बंद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं