- एलन मस्क आज इजरायली पीएम नेतन्याहू से मिलेंगे-रिपोर्ट
- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यहूदी विरोधी नफरत को बढ़ावा देने का आरोप
- 18 सितंबर को कैलिफोर्निया में भी हुई थी मस्क और नेतन्याहू की मुलाकात
इजरायल-गाजा के बीच चल रहे संघर्ष के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क (Elon Musk To Meet Israeli Pm Netanyahu) सोमवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग से मुलाकात करेंगे. रॉयटर्स के मुताबिक मस्क की मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब उन्होंने हालही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यहूदी विरोधी नफरत को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था. ये जानकारी चैनल 12 ने रविवार को दी.एक इजरायली सूत्र ने मस्क की यात्रा की पुष्टि की.
ये भी पढ़ें-"वो एक भयानक आघात...", हमास द्वारा रिहा की गई 4 वर्षीय अमेरिकी बच्ची को लेकर राष्ट्रपति बाइडन ने कहा
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
आज मस्क और नेतन्याहू की मुलाकात
इजरायली पीएम से मुलाकात को लेकर एलन मस्क का कोई भी बयान सामने नहीं आया है. इस पर टेस्ला और एक्स के प्रवक्ता का ने भी कोई टिप्पणी नहीं की. एलन मस्क की यात्रा ऐसे समय में हो ही है, जब गाजा इजरायल और हमास के बीच एक समझौते के तहत चार दिन का युद्धविराम कर रखा है.
यहूदी विरोधी भावना के खिलाफ-मस्क
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने 18 सितंबर को कैलिफोर्निया में एलन मस्क से मुलाकात की थी. उनसे एक्स पर यहूदी विरोधी सामग्री के प्रसार को लेकर स्वतंत्र अभिव्यक्ति की रक्षा करने और नफरत फैलाने वाले भाषण से लड़ने के बीच संतुलन बनाने की अपील की थी. वहीं मस्क ने इसके जवाब में कहा था कि वह यहूदी विरोधी भावना के खिलाफ हैं. वह नफरत और संघर्ष को बढ़ावा देने वाली ऐसी किसी भी चीज के खिलाफ है." उन्होंने अपने पिछले बयानों को दोहराते हुए कहा था कि एक्स नफरत भरे भाषण को बढ़ावा नहीं देगा.
एक पोस्ट को सपोर्ट करने के बाद हुई मस्क की आलोचना
नेतन्याहू की कैलिफोर्निया यात्रा के दौरान, युद्ध से पहले, करीब 200 लोगों ने नेतन्याहू सरकार द्वारा इजरायली अदालतों की शक्तियों पर अंकुश लगाने की कोशिशों का विरोध किया था. ये लोग टेस्ला की कैलिफ़ोर्निया फ़ैक्टरी के बाहर इकट्ठा हुए थे, जहां एक बैठक हुई थी. इसके बाद 15 नवंबर को एलन मस्क ने एक्स पर उस पोस्ट से सहमति जताई, जिसमें झूठा दावा किया गया था कि यहूदी लोग गोरे लोगों के खिलाफ नफरत फैला रहे थे. मस्क के इस बयान की चौतरफा आलोचना हुई थी. व्हाइट हाउस ने भी मस्क के बयान की निंदा करते हुए इसे "यहूदी विरोधी और नस्लवादी घृणा का घृणित प्रचार" कहा, जो "अमेरिकियों के रूप में हमारे मूल मूल्यों के खिलाफ है."
मस्क के इस बयान से नाराज वॉल्ट डिज़्नी, वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी और एनबीसीयूनिवर्सल पैरेंट कॉमकास्ट समेत कई प्रमुख अमेरिकी कंपनियों ने एक्स पर अपने विज्ञापन रोक दिए थे. अब मस्क इजरायली पीएम से मुलाकात करने जा रहे हैं. बता दें कि अमेरिका समेत दुनियाभर में यहूदी विरोधी भावना और इस्लामोफोबिया में वृद्धि हुई है, जिसमें इज़रायल और हमास के बीच युद्ध भी शामिल है.
US में बढ़ रहीं यहूदी विरोधी घटनाएं
यहूदी विरोधी भावना से लड़ने वाले एक गैर-लाभकारी संगठन, एंटी-डिफेमेशन लीग के मुताबिक, युद्ध बढ़ने के बाद, अमेरिका में यहूदी विरोधी घटनाओं में एक साल पहले की तुलना में लगभग 400% की वृद्धि हुई. वहीं मस्क का कहना है कि एक्स लोगों के दृष्टिकोण पोस्ट करने के लिए एक मंच होना चाहिए, कंपनी कुछ ऐसे पोस्टों पर रोक लगा देगी, जो उनकी नीतियों का उल्लंघन कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें-"हमें कोई नहीं रोकेगा": इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने गाजा में सैनिकों से की मुलाकात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं