इजरायल (Israel) और हमास के बीच युद्धविराम जारी है. इजरायली सेना ने कहा कि कुछ इजरायली बंधकों और तीन विदेशी नागरिकों को रविवार को गाजा पट्टी में रेड क्रॉस को सौंपा गया है. हमास की तरफ से रिहा किए गए लोगों में एक अमेरिकी बच्ची भी शामिल है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने जो बाइडन ने कहा है कि बच्ची अभी इजरायल में है और वो सुरक्षित है. साथ ही उन्होंने कहा कि और अधिक बंधकों की रिहाई के लिए युद्धविराम को आगे बढ़ाने की जरूरत है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बच्ची की रिहाई के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि चार वर्षीय अबीगैल एक भयानक आघात से गुजर रही है, उसके माता-पिता की हमास आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी जब 7 अक्टूबर को इज़राइल पर हमला किया गया था.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में इजरायली सैनिकों से मुलाकात की
बताते चलें कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने रविवार को गाजा पट्टी के अंदर सुरक्षाबलों से मुलाकात की. इजरायली प्रधानमंत्री को कमांडरों और सैनिकों ने सुरक्षा बीफिंग भी दी. इस दौरान नेतन्याहू ने एक सुरंग का भी दौरा किया. नेतन्याहू ने कहा कि हमें कोई नहीं रोकेगा और हम आश्वस्त हैं कि हमारे पास युद्ध के लिए अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सैनिक, ताकत, इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प है, और यही हम करेंगे.
नेतन्याहू ने कहा, "हम यहां अपने वीर सैनिकों के साथ गाजा पट्टी में हैं. हम अपने बंधकों को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और अंत में हम उन सभी को वापस लाएंगे. इस युद्ध में हमारे तीन लक्ष्य हैं: हमास को खत्म करना, हमारे सभी बंधकों को वापस लौटाना और यह सुनिश्चित करना कि गाजा फिर से इजरायल के लिए खतरा नहीं बने."
ये भी पढ़ें-
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं