- बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पट्टी के अंदर सुरक्षाबलों से मुलाकात की
- लक्ष्य प्राप्ति के लिए ताकत, इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प है : नेतन्याहू
- बंधकों को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे : नेतन्याहू
इजरायल (Israel) के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने रविवार को गाजा पट्टी (Gaza Strip) के अंदर सुरक्षाबलों से मुलाकात की. इजरायली प्रधानमंत्री को कमांडरों और सैनिकों ने सुरक्षा बीफिंग भी दी. इस दौरान नेतन्याहू ने एक सुरंग का भी दौरा किया. नेतन्याहू ने कहा कि हमें कोई नहीं रोकेगा और हम आश्वस्त हैं कि हमारे पास युद्ध के लिए अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सैनिक, ताकत, इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प है, और यही हम करेंगे.
नेतन्याहू ने कहा, "हम यहां अपने वीर सैनिकों के साथ गाजा पट्टी में हैं. हम अपने बंधकों को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और अंत में हम उन सभी को वापस लाएंगे. इस युद्ध में हमारे तीन लक्ष्य हैं: हमास को खत्म करना, हमारे सभी बंधकों को वापस लौटाना और यह सुनिश्चित करना कि गाजा फिर से इजरायल के लिए खतरा नहीं बने."
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
उन्होंने कहा, मैं यहां सैनिकों को बताने के लिए आया हूं, जो सभी मुझसे एक ही बात कहते हैं और मैं इजरायल के नागरिकों इसे आपसे दोहराता हूं : हम आखिर तक जारी रखेंगे - जीत तक. हमें कोई नहीं रोकेगा और हम आश्वस्त हैं कि हमारे पास युद्ध के लिए अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सैनिक, ताकत, इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प है, और यही हम करेंगे.
नेतन्याहू के साथ थे ये अधिकारीनेतन्याहू के साथ उनके चीफ ऑफ स्टाफ तजाची ब्रेवरमैन, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के निदेशक तजाची हानेग्बी, उनके सैन्य सचिव मेजर-जनरल एवी गिल और आईडीएफ के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ मेजर-जनरल अमीर बरम भी साथ थे.
ये भी पढ़ें :
* "जब पूरा फिलिस्तीन जख्मी है, तब खुशी मनाने की बात...": इजराइल द्वारा रिहा की गई महिला का दुख
* इजरायल संग सीजफायर समझौते के तहत हमास ने 17 बंधकों के दूसरे ग्रुप को किया रिहा
* Watch: पिता से मिलते ही खुशी से झूम उठा हमास की कैद से छूटा 9 साल का बच्चा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं