इजरायल में फिलीस्तीन (Israel Palestine Conflict)के हमास ग्रुप के हमले में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. 2100 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं. हमास की ओर से 7 अक्टूबर को इजरायल पर 20 मिनट के अंदर करीब 5 हजार रॉकेट दागे गए. हमास के लड़ाकों ने इजरायली नागरिकों, सैनिकों और विदेशी नागरिकों का अपहरण कर लिया है. उन्हें बंधक बनाकर सुरंग में रखा गया है. लड़ाके ज़मीन, समुद्र और हवाई रास्ते से इजरायल में दाखिल हुए. उन्होंने कई कस्बों और सैन्य ठिकानों में घुसपैठ की. इस बीच हमास (Hamas group) के नियंत्रण वाले गाजा पट्टी (Gaza Border) में इजरायली वायुसेना ने ताबड़तोड़ हमले किए हैं. इजरायल के रक्षामंत्री ने गाजा पट्टी की पूर्ण घेराबंदी के आदेश दिए हैं, वहीं बिजली, भोजन, पानी सहित जरूरी सप्लाई बंद कर दिए हैं.
इजरायल ने 48 घंटे में 3 लाख सैनिकों को गाजा बॉर्डर पर तैनात किया है. इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने अधिकारियों को गाजा पट्टी में खाना, पानी, बिजली और फ्यूल की सप्लाई बंद करने को कहा है. योव गैलेंट ने एक वीडियो मैसेज में ये ऐलान उस एन्क्लेव का जिक्र करते हुए किया, जहां 2.3 मिलियन लोग हैं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
शवों को बरामद करने में मदद करने वाले एक संगठन के अनुसार, गाजा के करीब किबुत्ज़ रीम के पास एक म्यूजिक शो में हमास के हमलावरों ने अनुमानित 250 लोगों की हत्या कर दी. मरने वालों में युवा इजरायली और विदेशी नागरिक शामिल हैं.
हमास के जवाब में फिलिस्तीनी क्षेत्र पर इजरायली सेना के हवाई हमलों के बाद गाजा पट्टी में भी कम से कम 493 लोग मारे गए हैं. योव गैलेंट ने हिब्रू में कहा, "हम जानवरों से लड़ रहे हैं और उसके मुताबिक काम कर रहे हैं."
इस बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास ग्रुप के हमले के बाद एक वीडियो मैसेज जारी किया. इसमें उन्होंने चेतावानी दी कि इजरायल को निशाना बनाने वाले एक भी आतंकी को छोड़ा नहीं जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं