3 years ago
नई दिल्ली: आतंकवादी संगठन हमास ने शनिवार की सुबह गाजा पट्टी से इजराइल पर ताबड़तोड़ रॉकेट हमले किए. यह हमला इतना जोरदार था कि आकाश में बारूद धुंध की तरह छा गया और चारों ओर सिर्फ डरावनी सायरन की आवाजें सुनाई देने लगीं. इजराइल के लोग जब तक अलर्ट होते तब तक रॉकेटों की बारिश होने लगी. हमास उग्रवादियों द्वारा गाजा से किए गए आश्चर्यजनक हमले में कम से कम 22 इजराइली मारे गए. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिर हमास के हमले की जवाब में इजराइल की ओर से गाजा में हवाई हमले किए गए. इन हमलों में करीब 200 फिलिस्तीनी मारे गए, जबकि 1600 से ज्यादा जख्मी हो गए.
LIVE UPDATES: