इजरायल और फिलिस्तीनी संगठन हमास (Hamas) के बीच जंग (Israel Palestine Conflict) का सोमवार को 24वां दिन है. 7 अक्टूबर को हमास के रॉकेट हमलों के बाद से इजरायल गाजा पट्टी (Gaza Strip) पर जवाबी कार्रवाई कर रही है. अब इजरायली सेना ग्राउंड ऑपरेशन (Israel Ground Operations) के लिए गाजा में दाखिल हो रही है. इजरायली सेना टैंकों के साथ गाजा शहर में घुस रही है. समाचार एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली सेना के टैंक गाजा शहर के दक्षिणी किनारे पर ज़ायतुन जिले में दाखिल हुए हैं. इससे युद्धग्रस्त फिलिस्तीनी क्षेत्र के उत्तर से दक्षिण तक एक प्रमुख सड़क ब्लॉक हो गई है.
वहीं, AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली सेना के टैंक वेस्ट बैंक के जेनिन इलाके में भी घुसे हैं. गाजा के लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है. बाहर निकलने के रास्ते ब्लॉक हैं. कम्युनिकेशन भी बंद कर दिया गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गाजा में इजरायल के हमलों के बीच हमने अपनी टीम से संपर्क खोया : यूएन
24 घंटे में 600 से ज्यादा टारगेट किए हिट
एक सैन्य प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी AFP को बताया, "हमने पिछले 24 घंटे में 600 से ज्यादा टारगेट को हिट किया है. पिछले दिन 450 से ज्यादा टारगेट हिट किए गए थे. हमास के लड़ाकों ने भी उत्तरी गाजा में भारी लड़ाई की चेतावनी दी है."
सलाहेदीन रोड पर की जा रही गोलीबारी
एक गाजावासी ने अपना नाम नहीं बताने की शर्त कहा, "उन्होंने सलाहेदीन रोड को ब्लॉक कर दिया है. जो भी गाड़ियां उस तरफ जाने की कोशिश करती हैं, इजरायली सेना गोलीबारी कर रही हैं."
बंधकों को वापस लाना और जंग जीतना हमारा मकसद- इजरायली रक्षा मंत्री
इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने बंधक बनाए गए लोगों के परिजनों से कहा- "हमने गाजा में जमीनी हमले तेज कर दिए हैं. इसके दो मकसद हैं- पहला बंधकों को वापस लाना और दूसरा- जंग जीतना. हमास की कैद में 200-250 बंधक हैं. इन्हें सुरंगों में रखा गया है. अब सिर्फ 4 बंधकों को आजाद किया गया है."
हमास बंधकों पर "मनोवैज्ञानिक गेम" खेल रहा है : इजरायली रक्षा मंत्री
अस्पतालों और स्कूलों के नीचे हमास के बड़े ठिकाने- इजरायल
इससे पहले इजरायली सेना ने दावा किया था कि हमास के मुख्य और अन्य बड़े ठिकाने अस्पतालों, स्कूलों, मस्जिदों के नीचे हैं. हमास सुरंगों से ऑपरेट करता है. इस संगठन को जड़ से खत्म करने के लिए गाजा का टनल नेटवर्क तबाह करना होगा. वहीं, हमास का कहना है कि उसने बंधकों को इन्हीं सुरंगों में रखा है.
अब तक 8000 से ज्यादा लोगों की मौत
हमास द्वारा संचालित गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इजरायली हवाई और जमीनी हमलों में अब तक 8000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें ज्यादातर नागरिक और बच्चे शामिल हैं.
इरेज शहर में हमास के कई लड़ाके मारे गए
इजरायल बॉर्डर के पास नॉर्थ गाजा के इरेज शहर में हमास के लड़ाके इजरायली सेना से भिड़ गए. ये लड़ाके सुरंगों से निकले और सैनिकों पर हमला करने लगे. सेना का कहना है उन्होंने यहां कई लड़ाकों को मार गिराया है.
"नागरिको की रक्षा करें": गाजा में बढ़ती मौतों के बीच इजरायल के PM नेतन्याहू से बोले जो बाइडेन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं