- हमास ने 200 से 250 लोगों को बनाया बंधक
- इजरायल ने गाजा पट्टी में तेज किया ग्राउंड ऑपरेशन
- हमलों में अब तक 8500 से ज्यादा लोगों की गई जान
इजरायल और फिलिस्तीनी संगठन हमास (Hamas Group) के बीच 7 अक्टूबर से जंग (Israel Palestine Conflict ) चल रही है. मंगलवार (31 अक्टूबर) को जंग का 25वां दिन है. इजरायल ने बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाने और जंग खत्म करने के लिए गाजा पट्टी (Gaza Strip) पर ग्राउंड ऑपरेशन (Israel Ground Operation) तेज कर दिए हैं. इस बीच हमास ने बंधकों की रिहाई को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. हमास की तरफ से मंगलवार को बताया गया कि वह अगले कुछ दिनों में बंधक बनाए गए विदेशी नागरिकों को रिहा कर देगा. हमास के आर्म्ड विंग ने इसके साथ ही गाजा पट्टी को इजरायली सेना के लिए कब्रिस्तान में तब्दील करने का भी ऐलान किया.
समाचार एजेंसी AFP ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी. हमास के एज़ेदीन अल-क़सम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने एक टेलीविज़न संबोधन में कहा, "हमने मध्यस्थता करने वालों को सूचित किया है कि हम अगले कुछ दिनों में एक निश्चित संख्या में विदेशी बंधकों को रिहा कर देंगे. हमने गाजा को इजरायल और उसकी सेना के लिए कब्रिस्तान बनाने की कसम भी खाई है."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
"हजारों बच्चों के लिए 'कब्रिस्तान' बन गया है गाजा" : संयुक्त राष्ट्र
7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर दागे थे रॉकेट
7 अक्टूबर को हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल की तरफ कुछ मिनटों में करीब 5 हजार रॉकेट दागे थे. हमास के लड़ाकों ने सुरंगों के रास्ते इजरायल में घुसपैठ की और लोगों को उनके घरों में घुसकर मारा. इस हमले में 1400 इजरायलियों को जान गंवानी पड़ी. इसके बाद इजरायल ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. दोनों तरफ से हुए हमलों में अब तक 8500 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.
हमास ने 200 से 250 लोगों को बनाया बंधक
हमास के लड़ाके 200 से 250 लोगों को बंधक बनाकर ले गए हैं. उन्हें गाजा पट्टी के सुरंगों में रखा गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, हमास ने अब तक सिर्फ 4 बंधकों को छोड़ा है. वहीं, ऐसी इंटरनेशनल मीडिया में ऐसी खबरें भी है कि कई बंधकों की मौत भी हो चुकी है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.
गाजा पट्टी में कोई मानवीय संकट नहीं- इजरायली रक्षा मंत्रालय
इस बीच इजरायल के रक्षा मंत्रालय ने गाजा पट्टी को लेकर मंगलवार को बयान जारी किया. इजरायल ने कहा, "फिलहाल, गाजा में कोई मानवीय संकट नहीं है. पानी, बिजली, खाना और ईंधन की सप्लाई ठीक से हो रही है. हम इस पर नजर रख रहे हैं."
हमास के बाद का गाजा नया होगा- इजरायली NSA
वहीं, इजरायल के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर जाची हंगेबी ने मीडिया से कहा- "हमारी तैयारी ये है कि हमास के बाद का गाजा कैसा होना चाहिए. ऑपरेशन इसी टारगेट के मद्देनजर हो रहा है. इसे किसी भी हाल में रोका नहीं जाएगा."
हमास ने 3 इजरायली महिला बंधकों का वीडियो किया रिलीज, नेतन्याहू सरकार ने बताया 'क्रूर प्रोपगेंडा'
इजरायल ने हमास के 300 ठिकानों को बनाया निशाना
इससे पहले इजरायली सेना ने सोमवार रात हमास के 300 ठिकानों को निशाना बनाया. एंटी-टैंक मिसाइल और रॉकेट लॉन्चिंग साइट्स, मिलिट्री कम्पाउंड और अंडरग्राउंड सुरंगों को तबाह कर दिया गया. इस दौरान हमास के कई लड़ाके मारे गए. इजरायली सेना ने हमास के सीनियर लीडर नसीम अबु अजीना को भी मार गिराने का दावा किया है. अबु अजीना 7 अक्टूबर को इजरायल के 2 शहर एरेज और नेतिव हासारा पर हमले का मास्टरमाइंड था.
Israel-Hamas War: इजरायल ने ग्राउंड ऑपरेशन को तेज करते हुए हमास के सुरंगों को बनाया निशाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं