इजरायल और फिलिस्तीनी संगठन हमास (Hamas) के बीच 24 दिनों से जंग (IsraelPalestineConflict) चल रही है. 7 अक्टूबर को हमास ने गाजा पट्टी (Gaza Strip) से इजरायल की तरफ कुछ मिनटों में 5 हजार से ज्यादा रॉकेट दागे थे. सुरंगों के जरिए भी हमास के लड़ाकों ने इजरायल में घुसपैठ की थी और 1400 लोगों का कत्लेआम किया था. हमास के लड़ाके 200-250 लोगों को बंधक बनाकर अपने साथ भी लेकर गए थे. ताकि जंग में इनका मानव ढाल (ह्यूमन शिल्ड) के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके. इजरायल ने बंधकों की रिहाई के लिए गाजा पट्टी में जमीनी ऑपरेशन तेज कर दिया है. इस बीच हमास ने 3 महिला बंधकों (Hamas Hostage Video) का वीडियो रिलीज किया है.
VIDEO: इजरायल से आई फ्लाइट पर यहूदियों की तलाश में भीड़ का धावा, बंद करना पड़ा रूस का एयरपोर्ट
76 सेकेंड के वीडियो में तीन इजरायली महिलाएं दिख रही हैं. इसमें एक महिला कह रही है- इजरायल के प्रधनमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू लोगों की सुरक्षा करने में नाकाम रहे. महिला ने पीएम नेतन्याहू से रिहाई के लिए प्रीजनर स्वैप का प्रपोजल मानने की अपील की है. इस वीडियो पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के वीडियो की 'क्रूर मनोवैज्ञानिक प्रोपगेंडा' करार दिया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
हमास ने सिर्फ 4 बंधक किए रिहा
नेतन्याहू ने तीनों महिलाओं की पहचान येलेना ट्रूपानोब, डैनियल अलोनी और रिमोन किर्शट बताई है. उन्होंने कहा- "हम बंधकों को वापस लाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं." जंग के बाद से अब तक हमास ने सिर्फ 4 बंधक रिहा किए हैं.
जंग में अब तक 8300 से ज्यादा लोगों की गई जान
इजरायल का कहना है कि 7 अक्टूबर को शुरू किए गए हमले में हमास ने कम से कम 239 लोगों का अपहरण कर लिया. हमले में 1400 लोग मारे गए. हमास का कहना है कि गाजा पट्टी पर इजरायल के जवाबी हमलों में अब तक 8300 से ज्यादा लोग मारे गए हैं.
बंधक बनाई गई इजरायली लड़की की मौत
7 अक्टूबर को हमास लड़ाके एक जर्मन-इजरायली लड़की शानी लोउक को म्यूजिक फेस्टिवल से बंधक बनाकर गाजा ले गए थे. उसे सुरंग में रखा गया था. उसकी मौत हो गई है. इजरायली राष्ट्रपति इजाक हर्जोग ने इसकी जानकारी दी. मौत की वजह फिलहाल नहीं बताई गई है.
"बेहद ही भयावह..": हमास ने जर्मन महिला का कराया था नग्न परेड, गाजा में मिला शव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं