Israel Gaza War News Live Updates: इजरायल और हमास युद्ध (Israel Hamas War) का ये आठवां दिन है. इजरायल ने बीते कुछ दिनों में गाजा पट्टी और खासकर हमास के आतंकी ठिकानों पर अपने हमले की तीव्रता को बढ़ा दिया है. वहीं, गाजा के अधिकारियों के अनुसार बीते कुछ दिनों में इजारयल के हमले में फिलिस्तीन के 1500 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. और बड़ी संख्या में घायल हुए हैं. हमास ने अपने एक बयान में कहा है कि इजरायल के हमले में पिछले 24 घंटों में 9 बंधकों की मौत हो गई है. वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा सीमा के नजदीक इजरायल के सैनिकों से मुलाकात की. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "हम सभी तैयार हैं."
Here are the Live Updates on Israel-Hamas War: