Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के रॉकेट हमले के बाद लगातार जवाबी कार्रवाई का दौर जारी है. आज इजरायल-हमास युद्ध का सातवां दिन है. इस बीच खबर आ रही है कि गाजा सिटी में इस्लामी समूह के हवाई हमले का नेतृत्व करने वाले हमास के एक सीनियर सैन्य कमांडर इजरायली हवाई हमलों में मारे गए हैं. सेना ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी है.
इजरायली लड़ाकू विमानों ने हमास के ऑपरेशन सेंटर को बनाया निशाना
सेना ने कहा कि पिछले दिनों इजरायली लड़ाकू विमानों ने हमास के एक ऑपरेशन सेंटर पर हमला किया, जिसमें मुराद अबू मुराद की मौत हो गई . जानकारी के मुताबिक, हमास समूह इसी सेंटर से अपनी हवाई गतिविधि करता था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
हालांकि, हमास की ओर से फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं की गई हैं.
आतंकवादियों के ठिकाने को नष्ट करने के लिए इजरायली सेना कर रही छापेमारी
इजरायल-हमास युद्ध में अब तक 1,300 इजरायली की मौत हुई है और 3 हजार घायल हैं. इजरायली अधिकारियों का कहना है कि हमास के आतंकियों ने कम से कम 120 इजरायली नागरिकों को बंधक बनाकर गाजा में रखा है. इजरायली रक्षा बल (IDF) ने हमास के आतंकवादियों के ठिकाने और हथियारों के क्षेत्र को खाली करने के साथ-साथ लापता लोगों की तलाश के लिए पिछले 24 घंटों में गाजा में कई जगहों पर छापेमारी की है.
इजरायल-हमास युद्ध में अब तक 1,900 फिलिस्तिनी मारे गए
वहीं, इजरायल की जवाबी कार्रवाई में लगभग 1,900 फिलिस्तिनी मारे गए हैं, जिनमें आम नागरिक और 600 से अधिक बच्चे शामल हैं. हमास ने बताया कि 150 बंधकों में से 13 इजरायली हवाई हमलों में मारे गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं