Israel Hamas War: इजरायल अब गाजा पट्टी (Gaza Strip) में हमास के ठिकानों को चुन-चुनकर निशाना बना रहा है. हमास के ठिकानों पर लगातार एयर स्ट्राइल की जा रही है. वहीं, इजरायली थल सेना ने भी जमीनी ऑपरेशन तेज कर दिया है. इजरायली सेना ने शनिवार को बताया कि उसके लड़ाकू विमानों ने उत्तरी गाजा में हमास के 150 "भूमिगत ठिकानों" पर हमला कर तबाह कर दिया है. सेना की ओर से दिये गए बयान में कहा गया कि जिन ठिकानों पर हमला किया गया उनमें आतंकवादी सुरंगें, भूमिगत युद्धस्थल और अतिरिक्त भूमिगत बुनियादी ढांचे शामिल हैं. इसके अलावा, हमलों में हमास के कई आतंकी भी मारे गए हैं."
सेना ने बताया कि गाजा पट्टी में गोलाबारी और हवाई हमले शनिवार को भी जारी रहे, हालांकि वे रात की तुलना में कम तीव्र थे. इस दौरान एक हमले में हमास के लिए ऑपरेशनों को अंजाम देने वाले असेम अबू रकाबा की मौत हो गई. असेम अबू रकाबा ने 7 अक्टूबर के हमलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसने मौजूदा युद्ध को जन्म दिया. इजरायल का कहना है कि सीमा पार से हुए इन हमले में 1,400 लोग मारे गए, जिनमें मुख्य रूप से नागरिक शामिल थे. वहीं, हमास द्वारा संचालित गाजा पट्टी में स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इजरायल के हमलों में अब तक 7,300 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर नागरिक शामिल हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इजरायली सेना के अनुसार, अबू रकाबा, हमास के ड्रोन, पैराग्लाइडर, हवाई हमलों की देखरेख करता था. ये हमास के लड़ाकों के लिए बड़ा नुकसान है. एक बयान में कहा गया कि अबू रकाबा ने उन आतंकवादियों को निर्देशित किया था, जिन्होंने पैराग्लाइडर पर इज़रायल में घुसपैठ की थी और आईडीएफ (इज़राइल रक्षा बल) चौकियों पर ड्रोन हमलों को अंजाम दिया था.
हमास द्वारा 7 अक्टूबर को किये गए हमले के बाद इजरायल लगातार गाजा पट्टी पर एयर स्ट्राइक कर रहा है. कुछ दिनों पहले उत्तरी गाजा की सीमा पर इजरायल ने अपने टैंक और सैनिक भी तैनात कर दिये थे. इसके बाद पीएम नेतन्याहू ने कहा था कि वह हमास को जड़ से खत्म करके ही दम लेंगे. अब इज़रायल हवाई हमलों के साथ जमीनी हमले भी गाजा में कर रहा है.
ये भी पढ़ें :- भारत ने इजरायल-हमास युद्ध में 'संघर्ष विराम' की मांग वाले UN के प्रस्ताव पर क्यों नहीं किया मतदान?
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं