इजरायल और गाजा के बीच चल रहे युद्ध (Israel Gaza War) को ढाई महीने से ज्यादा समय हो चुका है लेकिन यह संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है. इजरायल लगातार गाजा पट्टी के लोगों को और हमास आतंकियों को निशाना बना रहा है. इजरायली सेना के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि 1 दिसंबर को हमास के साथ युद्ध में एक हफ्ते के सीजफायर के बाद से अब तक उनकी सेना गाजा पट्टी में 2,000 से ज्यादा फिलिस्तीनी कार्यकर्ताओं को मार चुकी है. सैन्य प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा, "संघर्ष विराम खत्म होने के बाद से, हमारी सेना ने हवाई, जमीन और समुद्र के रास्ते 2,000 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है."
ये भी पढ़ें-"गाजा के अस्पतालों पर हमास का कब्जा, चल रहीं सैन्य गतिविधियां" : गिरफ्तार अस्पताल डायरेक्टर का खुलासा
इजरायल-गाजा जंग को 3 महीने बहुत जल्द
इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग को बहुत ही जल्द 3 महीने पूरे हो जाएंगे. 7 अक्टूबर से दोनों के बीच जंग चल रही है. हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल की तरफ 5 हजार से ज्यादा रॉकेट दागे थे. इसके बाद जंग शुरू हुई. जंग में अब तक करीब 20,000 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है. 19 लाख लोग विस्थापित हुए हैं. वहीं, इजरायल में 1200 लोगों की मौत हो गई है.इजरायल लगातार गाजा के लोगों और हमास आतंकियों को निशाना बना रहा है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दक्षिणी गाजा को बनाया निशाना
इस बीच इजरायल ने मंगलवार को दक्षिणी गाजा को निशाना बनाते हुए हमले किए, जिसमें 28 फिलिस्तीन के लोगों की मौत हो गई. साथ ही इजरायल ने गाजा के उत्तरी हिस्से में एकमात्र संचालित अस्पताल पर भी छापेमारी की. यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब इजरायली हमले में तीन बंधकों की मौत के बाद उस पर संघर्षविराम के लिए दबाव बढ़ रहा है. हालांकि, अमेरिका की तरफ से समर्थन बढ़ने के बाद इजरायल ने हमास के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं.
ये भी पढ़ें-"इजरायल-हमास के बीच जल्द शांति चाहता है भारत..." PM मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं