विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2017

रूसी सेना ने कहा- एक हमले में ISIS चीफ बगदादी के मारे जाने की संभावना

वह इसकी पुष्टि करने की कोशिश कर रही है कि क्या इसमें आतंकवादी समूह का नेता अबू बकर अल बगदादी मारा गया.

रूसी सेना ने कहा- एक हमले में ISIS चीफ बगदादी के मारे जाने की संभावना
अबू बकर अल बगदादी (फाइल फोटो)
  • रूस की सेना ने पिछले दिनों किया एक ऑपरेशन
  • उसी दौरान बगदादी के मारे जाने की संभावना
  • रूसी सेना इसकी पुष्टि करने की कोशिश कर रही
मास्‍को: रूस की सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने 28 मई को सीरिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों की बैठक पर हमला किया था और वह इसकी पुष्टि करने की कोशिश कर रही है कि क्या इसमें आतंकवादी समूह का नेता अबू बकर अल बगदादी मारा गया.

मीडिया खबरों में सेना के एक बयान के हवाले से कहा गया कि यह हमला आईएस के मजबूत गढ़ रक्का के समीप एक स्थान पर किया गया और वहां आईएस नेता अबू बकर अल बगदादी भी था.

इसमें कहा गया है कि सेना कई तरीकों से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वह मारा गया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ISIS, Abu Bakar Al Baghdadi, Islamic State, Russia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com