विज्ञापन

रूसी फैमिली ने मिथुन चक्रवर्ती के जिमी जिमी गाने पर किया डांस, वीडियो देख लोग बोले- दिल खुश कर दिया

मिथुन चक्रवर्ती के जिमी जिमी आजा गाने पर रूस की फैमिली डांस करती हुई नजर आ रही है, जिसे देख लोग तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं और वीडियो वायरल हो रहा है. 

रूसी फैमिली ने मिथुन चक्रवर्ती के जिमी जिमी गाने पर किया डांस, वीडियो देख लोग बोले- दिल खुश कर दिया
रूस की फैमिली ने जिम्मी जिमी गाने पर डांस, वीडियो देख फैंस कर रहे तारीफ
YouTube

रूस की एक फैमिली का जबरदस्त डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मिथुन चक्रवर्ती के जिमी जिमी गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.  वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो की फैंस तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. इस पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, यह गाना आज भी चीन, वियतनाम जैसी जगह पर पसंद किया जाता है. वहीं इस पर खास मौकों पर डांस भी किया जाता है. इसी बीच रूस से आया यह वीडियो फैंस के बीच छा गया है और वह एक बार फिर इस गाने की पॉपुलैरिटी में खो गए हैं. 

रूसी फैमिली का जिम्मी जिम्मी गाने पर जबरदस्त डांस

वायरल डांस वीडियो की बात करें तो एक्स पर JIX5A नाम के एक पेज पर शेयर किए गए वीडियो में रूस की फैमिली, जिसमें दो कपल और तीन बच्चे जिम्मी जिम्मी गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, रूसी लोग बॉलीवुड गाने "जिमी जिमी आजा आजा" पर नाच रहे हैं. यह गाना आज भी रूस में बहुत पसंद किया जाता है.  "जिमी जिमी आजा आजा" 1982 की बॉलीवुड फिल्म 'डिस्को डांसर' का गाना है. इसे बप्पी लाहिड़ी ने कंपोज किया था और इसके बोल अनजान (लालजी पांडे) ने लिखे थे. यह गाना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिट रहा, खासकर सोवियत संघ और चीन में. ब्रिटिश-श्रीलंकाई कलाकार M.I.A. ने भी 2007 में अपने एल्बम 'काला' में इसे "जिमी" नाम से कवर किया था. 

ये भी पढ़ें- Train Trailer : 4 दिसंबर को होगा बॉक्स ऑफिस घमासान, मातृभूमि, वृषकर्मा और ईठा के बाद विजय सेतुपति की सस्पेंस थ्रिलर ट्रेन का ट्रेलर रिलीज

मिथुन चक्रवर्ती का जिमी जिमी गाना

गाने की बात करें तो 1982 में रिलीज हुई मिथुन चक्रवर्ती और किम की फिल्म डिस्को डांसर का "जिमी जिमी आजा आजा" गाना है, जो केवल भारत ही नहीं, बल्कि रूस और पूर्व सोवियत देशों में भी जबरदस्त लोकप्रिय हुआ था. आज भी रूस, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और अन्य पूर्व सोवियत देशों में यह गाना पार्टियों, कॉन्सर्ट्स और टीवी शो में सुनाई देता है. मिथुन चक्रवर्ती की डांसिंग स्टाइल और बप्पी लाहिड़ी के डिस्को म्यूजिक ने वहां अलग ही क्रेज पैदा किया था. 

डिस्को डांसर की कहानी

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि फिल्म डिस्को डांसर एक गरीब स्ट्रीट सिंगर जिमी की कहानी थी, जो संघर्ष करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्टार बन जाता है. संगीत, भावनाओं और डांस के मेल ने इस फिल्म को भारत के साथ-साथ रूस में भी कल्ट दर्जा दिलाया और "जिमी जिमी आजा आजा" को भारतीय सिनेमा के सबसे ग्लोबल गानों में शामिल कर दिया. 

ये भी पढ़ें- गिप्पी ग्रेवाल की 14 साल पुरानी सुपरहिट पंजाबी फिल्म, ओडिया, तेलुगू, बंगाली में बनीं, बांग्लादेश ने भी बनाया रीमेक, 8 गानों का जलवा बरकरार 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jimmy Jimmy Aaja, Mithun Chakrabort, Dance Video, Russia Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com