विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2012

इराक में बम धमाके, 55 लोग मरे

इराक में बम धमाकों और गोलीबारी की घटनाओं में कम से कम 55 लोग मारे गए हैं और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।
बगदाद: राक में बम धमाकों और गोलीबारी की घटनाओं में कम से कम 55 लोग मारे गए हैं और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। इराक की राजधानी बगदाद समेत 15 शहरों में लगभग एक साथ हमले शुरू हुए हिंसा की घटनाएं ज्यादातर शिया बहुल इलाकों में हुई हैं जहां खासतौर से पुलिस पुलिस चौकियों को निशाना बनाया गया।

दिसंबर में इराक से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद से वहां इस तरह के कई हमले हो चुके हैं। राजधानी बगदाद में हुए दो बम धमाकों में नौ लोग मारे गए। अभी तक किसी भी गुट ने इस हिंसा की जिम्मेदारी नहीं ली है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iraq, Bomb Blast, इराक, बम धमाके
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com