विज्ञापन

तारीफ हो रही या घेरे जा रहे ट्रंप... ईरान में जंग थमने के बाद अमेरिकी मीडिया क्या लिख रहा?

अमेरिकी मीडिया में जेडी वेंस की भूमिका और ट्रंप की लोकप्रियता पर सवाल उठाए जा रहे हैं. इसके साथ सीजफायर की मियाद को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

तारीफ हो रही या घेरे जा रहे ट्रंप... ईरान में जंग थमने के बाद अमेरिकी मीडिया क्या लिख रहा?

ईरान और अमेरिका के बीच जंग को लेकर आज के दिन पूरी दुनिया की निगाहें मध्य पूर्व की ओर थी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की सभ्यता को खत्म करने की धमकी दी थी और डेडलाइन दे दी थी कि अगर ईरान नहीं मानता तो अमेरिका भयानक हमले करेगा. हालांकि इस डेडलाइन के खत्म होने से पहले ही दोनों देश दो हफ्ते की सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं. 

ईरान एक ओर इसे अपनी जीत बता रहा है और कह रहा है कि उसने ट्रंप को झुकने पर मजबूर कर दिया और अपने सभी शर्तों को मानने के लिए अमेरिका को विवश कर दिया. दूसरी ओर अमेरिका भी इसे अपनी जीत की तरह पेश कर रहा है. ट्रंप की शब्दों में कहें तो यह अमेरिका की 100 प्रतिशत जीत है. लेकिन इस बीच अमेरिकी मीडिया में क्या बातें हो रही हैं और किस तरह की कवरेज हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

जेडी वेंस पर उठते सवाल

अमेरिका अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने लिखा है कि  ट्रंप इस बात पर सहमत हुए कि अगर ईरान होर्मुज स्ट्रेट खोलता है तो वे दो हफ्ते के लिए हमले रोक देंगे.  हालांकि अखबार ने अपनी वेबसाइट पर दूसरी खबर अमेरिका रक्षा मंत्री की आलोचना करते हुए लगाई है. अखबार लिखता है, "अधिकारियों का कहना है कि ईरान युद्ध को लेकर रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के शेखी बघारने वाले दावे जमीनी हकीकत से इतर हैं." 

अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने 'अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर लागू हुआ' सुर्खी से खबर छापी है. अखबार ने अपनी वेबसाइट पर इस खबर का साथ ईरान में जश्न का वीडियो भी शेयर किया है.

इसके साथ ही अखबार ने 'वेंस और कितना अपमान सहेंगे' हेडलाइन के साथ ओपिनियन छापा है. इसमें अखबार ने लिखा है कि कैसे ईरान जंग में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को किनारे लगा दिया और काफी देर से उन्हें शांति वार्ताओं की कोशिशों में शामिल किया है. 

अखबार लिखता है, "ईस्टर की रात को व्हाइट हाउस में सबके सामने ट्रंप ने जिस तरह वेंस का ईरान युद्ध वार्ता को लेकर मजाक बनाया उससे साफ है कि वेंस की लोकप्रियता गिर रही है. सर्वे में भी ट्रंप और वेंस की लोकप्रियता युद्ध की वजह से गिरी है."

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: New York Times

अमेरिकी मैग्जीन न्यूजवीक ने ईरान और अमेरिका के बीच हुए सीजफायर की मियाद को लेकर संदेह जताया है. मैग्जीन ने 'ट्रंप का ये गुड न्यूज जल्द खत्म हो सकता है' हेडलाइन से खबर लगाई है.

न्यूजवीक ने लिखा है, "ईरान के साथ अस्थायी शांति समझौते से तेल की कीमतें तो गिर गई हैं, लेकिन यह देखना बाकी है कि क्या इसका फायदा अमेरिकी जनता को समय पर मिल पाएगा या फिर यह शांति केवल कुछ दिनों का दिखावा साबित होगी. ट्रंप प्रशासन को बहुत संभलकर चलना होगा अगर वे चाहते हैं कि इस गिरावट का सीधा फायदा अमेरिकी जनता की जेब तक पहुंचे." 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: New York Post

होर्मुज शूटर

न्यूयॉर्क पोस्ट अखबार ने 'War Pause' यानी जंग थम गई की बोल्ड हेडलाइन लगाई है. ऐसी हेडलाइन अखबार कभी-कभार लगाता है. अपनी खबर में अखबार ने ट्रंप की रायफल तानने जैसी भंगिमा बनाए तस्वीर छापी है.

इसके साथ ही अखबार ने लिखा है कि ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को भेद (शूट) दिया. अखबार ने ट्रंप के युद्धविराम के बयान को विस्तृत तरीके से छापा है. इसके साथ ईरानी अधिकारियों के हवाले से कुछ खबरों को भी छापा है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: CNN

'दोनों देश कर रहे जीत का दावा'

अमेरिका न्यूज चैनल सीएनएन ने भी ईरान के साथ सीजफायर पर व्यापक कवरेज दी है. अपनी मुख्य खबर में सीएनएन लिखता है कि ईरान और अमेरिकी दोनों ही इस सीजफायर को अपनी जीत बता रहे हैं.

इसके साथ ही सीएनएन ने एक एनालिसिस न्यूज में बताया है कि अमेरिका की अलग-अलग पार्टियों के ग्रुप ने अचानक 25वें अमेंडमेंट का इस्तेमाल करके ट्रंप को हटाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: ईरान के साथ सीजफायर में पाकिस्तान मध्यस्थ है या मोहरा? चीन-अमेरिका का एहसान चुका रहा पाक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com