Syed Suhail | Bengal Politics | सबसे पहले बात करेंगे उस गरीब झालमुड़ी वाले (विक्रम साहू) की, जो चुनाव के वक्त पीएम नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी खिलाकर रातों-रात मशहूर हो गया था। लेकिन अब यही शोहरत उसके लिए मुसीबत बन गई है। उसे पाकिस्तान और बांग्लादेश के कट्टरपंथियों से बम से उड़ाने की खौफनाक धमकियां मिल रही हैं, जिसके डर से उसे अपनी दुकान तक बंद करनी पड़ गई है। पुलिस ने उसकी सुरक्षा कैसे बढ़ाई है, इस वीडियो में हम आपको पूरी सच्चाई दिखाएंगे। दूसरी तरफ, बंगाल में नई सरकार बनते ही शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में आ गए हैं। घुसपैठियों, गौ-तस्करी और अवैध कब्जों पर चल रहे उनके 'बुलडोजर एक्शन' से सिर्फ बंगाल ही नहीं, बल्कि बांग्लादेश में बैठे कट्टरपंथियों को भी मिर्ची लग गई है। ढाका की सड़कों पर बंगाल सरकार के खिलाफ कैसे विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, इसका पूरा विश्लेषण हमने इस वीडियो में किया है। और आखिर में बात करेंगे ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी (TMC) में मची भयंकर भगदड़ की! बड़े-बड़े नेताओं के इस्तीफे, विधायकों की बगावत और अभिषेक बनर्जी के करीबियों पर हो रही ताबड़तोड़ रेड ने साफ कर दिया है कि टीएमसी के अंदर एक बहुत बड़ा सियासी तूफान आ चुका है। क्या सच में बंगाल की राजनीति पूरी तरह से बदल रही है? जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें!