विज्ञापन

'ट्रंप को किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे...', ईरानी सेना के पूर्व कमांडर की ट्रंप को धमकी

Iran Israel War: ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को सर्वोच्च नेता खामेनेई की हत्या की कीमत चुकानी पड़ेगी और बदला लिया जाएगा।

'ट्रंप को किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे...', ईरानी सेना के पूर्व कमांडर की ट्रंप को धमकी
  • ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी ने ट्रंप को सर्वोच्च नेता खामेनेई की हत्या की कीमत चुकाने की चेतावनी दी
  • अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमले किए, जिनमें खामेनेई की मौत हो गई
  • ईरान ने अमेरिकी और इजरायली ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले जारी रखे हैं और हथियार डालने से इनकार किया है

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की कीमत चुकानी पड़ेगी. अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमले किए, जिसमें 86 वर्षीय सर्वोच्च नेता की मौत हो गई और मिडिल ईस्‍ट में युद्ध छिड़ गया. ईरान इसके बाद से अमेरिका के ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल से अटैक कर रहा है. इधर, अमेरिका और इजरायल के हमले भी ईरान पर जारी हैं.   

ट्रंप से बदला जरूर लेंगे 

खामेनेई के करीबी सहयोगी लारीजानी ने रविवार को X पर पोस्ट किया, 'हम अपने नेता और अपनी जनता के खून का बदला लिये बिना रुकेंगे नहीं. ट्रंप को कीमत चुकानी होगी और वह चुकाएंगे.' ईरान ने हथियार डालने से मना कर दिया है. वो लगातार इजरायल और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है. अमेरिका का कहना है कि ये जंग लंबी चलने वाली है. 

कौन है लारीजानी, मुझे कोई परवाह नहीं- ट्रंप

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने ईरान की इन धमकियों को खारिज करते हुए कहा कि वह लारीजानी को नहीं जानते. उन्होंने सीबीएस न्यूज़ से कहा, 'मुझे नहीं पता कि वह क्या कह रहे हैं, वह कौन हैं? मुझे कोई परवाह नहीं है.' उन्होंने आगे कहा कि लारीजानी "पहले ही हार चुके हैं." उन्होंने यह भी दोहराया कि ईरान पर अमेरिकी हमले जारी रहेंगे और तेहरान से "बिना शर्त आत्मसमर्पण" करने को कहा है. 

लारीजानी ने X पर एक अलग पोस्ट में यह भी कहा था कि वे या तो अमेरिका को ईरान के खिलाफ अपनी धरती का इस्तेमाल करने से रोकें, वरना हमारे पास खुद ऐसा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा. उन्होंने कहा, "जब दुश्मन इस क्षेत्र में स्थित ठिकानों से हम पर हमला करता है, तो हम जवाब देते हैं और हम जवाब देते रहेंगे.

ये भी पढ़ें :- युद्ध जारी रखेंगे और ईरानी शासन को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे... इजरायली पीएम नेतन्याहू की कसम

'ट्रंप को कीमत चुकानी होगी'

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के पूर्व कमांडर लारीजानी ने यह भी दावा किया कि ईरान ने "कुछ अमेरिकी सैनिकों को बंदी बना लिया है". सरकारी टीवी को दिए एक इंटरव्‍यू में उन्होंने कहा कि ईरान ट्रंप को अकेला नहीं छोड़ेगा. लारीजानी ने कहा, "हम उन्हें अकेला नहीं छोड़ेंगे. उन्हें अपने किए की कीमत चुकानी होगी. उन्होंने हमारे नेता की हत्या की और हमारे 1,000 से अधिक लोगों को शहीद कर दिया. यह कोई मामूली मामला नहीं है.'

लारीजानी ने कहा कि अमेरिका और इजरायल इस्लामिक गणराज्य को तोड़ना चाहते हैं, उनका मकसद ईरान को तोड़ना है. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका, ईरान में वेनेजुएला जैसी स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा है, जहां अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ ने वाशिंगटन द्वारा उनके प्रमुख निकोलस मादुरो को बंदी बनाए जाने के बाद हिंसा की धमकी के तहत अमेरिका के साथ सहयोग किया है.

ये भी पढ़ें :- हमें अब उनकी जरूरत नहीं है... ईरान से जारी युद्ध के बीच UK को डोनाल्ड ट्रंप की दो टूक

लेखक के बारे में
img
तिलकराज
Deputy News Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com