तेहरान:
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की ईरान यात्रा के दौरान एक अजीबो-गरीब वाकया सामने आया है। ईरान की राजधानी तेहरान में जब नवाज शरीफ पहुंचे और उनके विमान को ईंधन की जरूरत पड़ी तो ईरान के एयरपोर्ट अधिकारियों ने विमान में ईंधन भरने से मना कर दिया और कहा कि वह पाकिस्तानी एयरलाइंस के विमान को तब तक यहां से उड़ने नहीं देंगे जब तक कि पुराना बकाया चुका नहीं दिया जाता।
इस घटना की जानकारी मिलते ही पाकिस्तानी एयरलाइंस के प्रमुख ने तेहरान में अपने अधिकारियों को तुरंत बकाया चुकाना का आदेश दिया, जिससे शर्मिंदगी से बचा जा सके हालांकि पाकिस्तान ने इस तरह की किसी भी घटना से इनकार किया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पाकिस्तान, पीएम नवाज शरीफ, नवाज शरीफ, ईरान में नवाज शरीफ, Pakistan, PM, Nawaz Sharif, Nawaz Sharif In Iran