मिडल ईस्ट में जारी तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इजरायल-गाजा के बीच पिछले 6 महीने से जारी जंग अब तक थमने का नाम नहीं ले रही है. इस बीच एक और युद्ध का खतरा बढ़ गया है. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, ईरान ने इजरायल पर हमले की चेतावनी देते हुए अमेरिका को पीछे हटने को कहा है. ईरान का कहना है कि अमेरिका अलग हट जाए, क्यों कि वह सीरिया में अपने वाणिज्य दूतावास पर संदिग्ध इजरायली हमले के जवाब की तैयारी कर रहा है. इस बीच मिडल ईस्ट में ईरान के मुख्य प्रतिनिधि हिजबुल्लाह ने इजरायल को युद्ध के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है.
अमेरिका को इजरायल से दूरी बनाने की सलाह
वाशिंगटन को लिखे एक मैसेज में, ईरान ने "अमेरिका को बेंजामिन नेतन्याहू के जाल में न फंसने की सलाह दी." ईरानी राष्ट्रपति के राजनीतिक मामलों के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद जमशीदी ने इजरायली पीएम नेतन्याहू का जिक्र करते हुए एक्स पर लिखा," अमेरिका को "अलग हट जाना चाहिए ताकि उस पर कोई आंच न आए." वहीं जवाब में अमेरिका ने ईरान से अमेरिकी ठिकानों पर हमला नहीं करने को कहा, ये जानकारी जमशीदी की तरफ से दी गई है. वहीं ईरान की तरफ से भेजे गए कथित लिखित मैसेज पर अमेरिका ने कोई टिप्पणी नहीं की है.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
ये भी देखें:
अमेरिका में हाई अलर्ट
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के संभावित हमले को लेकर और मिडल ईस्ट के तनाव को देखते हुए अमेरिका हाई अलर्ट पर है. नेटवर्क ने एक अनाम अमेरिकी अधिकारी का हवाला देते हुए ये बात कही. एनबीसी ने दो अनाम अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि इजरायल में होने वाले किसी भी संभावित हमले को लेकर राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन चिंतित है. वह खासकर नागरिकों से ज्यादा सैन्य या खुफिया लक्ष्यों को लेकर चिंतित हैं.
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, बाइडेन प्रशासन ने असामान्य कदम उठाते हुए ईरान को सीधे यह सूचित किया कि अमेरिका को दश्मिक में हुए हमले के बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी. इससे पता चलता है कि अमेरिका मिडल ईस्ट में अपनी सेना और ठिकानों पर हमले को रोकने की कोशिश कर रहा है.
दश्मिक हमले के जवाब के लिए ईरान तैयार!
इस्लामिक रिपब्लिक का कहना है कि ईरान अपने कट्टर दुश्मन इजरायल को जवाब देने के लिए तैयार है, हालांकि कब, यह अभी साफ नहीं है. ये भी साफ नहीं है कि ईरान सीधे इज़रायल पर हमला करने की कोशिश करेगा या लेबनान स्थित हिजबुल्लाह जैसे अपने किसी प्रॉक्सी समूह के माध्यम से करवाएगा. बता दें कि दमिश्क में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर हुए हवाई हमले में दो जनरलों समेत करीब सात ईरानी मारे गए थे, जबकि इज़रायल ने पिछले कुछ महीनों में सीरिया में ईरान से जुड़ी संपत्तियों को बार-बार निशाना बनाया है, लेकिन किसी ईरानी राजनयिक भवन पर हमला पहली बार देखा गया. इजरायल तब से ही हाई अलर्ट पर है और उसने अपने फाइटर सोल्जर्स की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं और हवाई सुरक्षा भी बढ़ा दी है.
ये भी पढ़ें-भारत आतंकियों को मारने के लिए पाकिस्तान में भी घुसेगा, अगर..." : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
ये भी पढ़ें-"आप ज़मीन हिला रहे हैं": US में भूकंप की वजह से गाजा पर संयुक्त राष्ट्र की ब्रीफिंग में रुकावट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं