अमेरिका के न्यू जर्सी में शुक्रवार को आए 4.8 तीव्रता के भूकंप (US Earthquake) की वजह से न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक (UN Meeting On Gaza) बाधित हो गई. भूकंप के समय पर युद्धग्रस्त गाजा की स्थिति पर सुरक्षा परिषद को जानकारी दी जा रही थी, तभी अचानक से जमीन हिलने लगी. UN की तरफ से एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में "सेव द चिल्ड्रेन" संगठन के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जांटी सोएरिप्टो UN बिल्डिंग में गाजा के हालात पर सुरक्षा परिषद को जानकारी दे रही थीं, तभी अचानक राजनयिकों ने भूकंप के झटके महसूस किए.
उन्होंने पूछा, "क्या यह भूकंप है?" इस दौरान एक साथी सदस्य ने मजाक करते हुए कहा, "आप ज़मीन हिला रही हैं!"भूकंप के झटके कम होने के बाद उन्होंने आगे बोलना शुरू किया.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
#BREAKING: “You're making the ground shake!” UN Security Council hears as mid-morning #earthquake interrupts briefing on the situation in the Middle East. pic.twitter.com/1F8TZBHKKu
— UN News (@UN_News_Centre) April 5, 2024
न्यूयॉर्क में 4.8 तीव्रता का भूकंप
बता दें कि अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर 4.8 तीव्रता के भूकंप से हिल गया, इसका केंद्र पड़ोसी राज्य न्यू जर्सी में था. हालांकि शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, इन घटना में किसी के भी घायल होने या किसी को भी नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है. सोशल मीडिया यूजर्स ने फिलाडेल्फिया से लेकर न्यूयॉर्क तक और पूर्व में लॉन्ग आइलैंड तक भूकंप महसूस होने की बात कही. न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि भूकंप मैनहट्टन के पश्चिम में आया और इसे पूरे न्यूयॉर्क में महसूस किया गया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, "मेरी टीम प्रभावितों और भूकंप से होने वाले नुकसान का आकलन कर रही है, और इसे लेकर अपडेट देते रहेंगे."
A 4.8 magnitude earthquake hit west of Manhattan and has been felt throughout New York.
— Governor Kathy Hochul (@GovKathyHochul) April 5, 2024
My team is assessing impacts and any damage that may have occurred, and we will update the public throughout the day.
गाजा में मदद के लिए "बिखरे हुए उपाय" नाकाफी
इससे एक दिन पहले, जब इज़रायल ने संयुक्त राष्ट्र को बताया कि वह मदद बढ़ाने की परमिशन देगा, तो संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि गाजा में मदद के लिए "बिखरे हुए उपाय" नाकाफी हैं. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के न्यूयॉर्क मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, "बिखरे हुए उपाय काफी नहीं है, हमें बदलाव की जरूरत है."
गाजा में कब से चल रहा युद्ध?
बता दें कि पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास के इजरायल पर हमले के बाद से ही गाजा में युद्ध के हालात शुरू हो गए थे. हमास के हमले में करीब 1,170 इजरायली और विदेशी नागरिकों की मौत हो गई थी, जिनमें ज्यादातर नागरिक थे. इस हमले के बाद से ही यहूदी देश ने जवाबी अभियान में गाजा में 33,000 से ज्यादा लोगों की जान ले ली.
ये भी पढ़ें-"भारत आतंकियों को मारने के लिए पाकिस्तान में भी घुसेगा, अगर..." : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
ये भी पढ़ें-अमेरिका की सख्ती के बाद इजरायल के तेवर नरम, संकटग्रस्त गाजा में मदद पहुंचाने पर सहमत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं