विज्ञापन

जंग के बीच ईरान में नए सुप्रीम लीडर का ऐलान, खामेनेई के बेटे मुजतबा को चुना गया नया नेता

Who is Iran's Next Supreme Leader: अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद उनके बेटे मुजतबा अली खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुना गया है.

जंग के बीच ईरान में नए सुप्रीम लीडर का ऐलान, खामेनेई के बेटे मुजतबा को चुना गया नया नेता
Who is Iran's Next Supreme Leader: मुजतबा खामेनेई होंगे ईरान के नए सुप्रीम लीडर
  • ईरान ने मोज्तबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर के रूप में नियुक्त कर दिया है, जो अली खामेनेई के बाद तीसरे नेता होंगे
  • मोज्तबा खामेनेई को 88 मौलवियों की असेंबली ने निर्णायक वोट से इस्लामी गणतंत्र ईरान का नया नेता चुना है
  • अमेरिका और इजरायल ने नए ईरानी नेता की नियुक्ति के खिलाफ चेतावनी दी थी और उसे निशाना बनाने की धमकी दी थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिका और इजरायल से जंग के बीच ईरान ने बड़ा फैसला ले लिया है. ईरान ने सोमवार को मुजतबा खामेनेई का नाम सुप्रीम लीडर के पद के लिए फाइनल कर लिया. मुजतबा अपने पिता अली खामेनेई की जगह लेंगे जिन्हें इस जंग के पहले ही दिन मौत के घाट उतार दिया गया. ईरान की ओर से उठाया गया यह कदम संकेत देते हुए कि अमेरिका और इजरायल के साथ संघर्ष के एक सप्ताह बाद भी तेहरान में कट्टरपंथी मजबूती से हावी हैं. खास बात है कि अमेरिका और इजरायल, दोनों ने बिना मंजूरी के नए लीडर चुनने के खिलाफ ईरान को धमकी दी थी. इजरायल ने तो साफ कहा है कि नया लीडर भी उसके लिए एक टारगेट होगा.

ईरान के सुरक्षा बलों और अपने पिता के नेतृत्व में विशाल व्यापारिक नेटवर्क में प्रभाव रखने वाले एक मध्यम दर्जे के 56 वर्षीय मौलवी मुजतबा को असेंबली में हुए मतदान में सबसे आगे देखा गया था. यह असेंबली 88 मौलवियों की एक निकाय है और इसी के पास अली खामेनेई के बाद नए नेता को चुनने की जिम्मेदारी थी. तेहरान समयानुसार आधी रात के बाद जारी एक बयान में असेंबली ने कहा, "एक निर्णायक वोट से, विशेषज्ञों की सभा ने अयातुल्ला सैय्यद मोजतबा होसैनी खामेनेई को इस्लामी गणतंत्र ईरान की पवित्र व्यवस्था के तीसरे नेता के रूप में नियुक्त किया."

बयान में कहा गया है कि "आपराधिक अमेरिका और दुष्ट जायोनी शासन की क्रूर आक्रामकता" के बावजूद, मौलवियों के निकाय ने एक नया नेता चुनने में "एक मिनट के लिए भी संकोच नहीं किया".

बता दें कि अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू किया, जिसमें हजारों लोग मारे गए हैं. मुजतबा खामेनेई को भी पिता की तरह एक कट्टरपंथी माना जाता है. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोज्तबा खामेनेई को "हल्के व्यक्ति" के रूप में खारिज कर दिया था, और रविवार को फिर से जोर देकर कहा कि नए नेता की नियुक्ति में उनकी भी मंजूरी जरूरी होगी.

इस घोषणा होने से पहले ट्रंप ने एबीसी न्यूज को बताया था, "अगर उन्हें हमसे मंजूरी नहीं मिलती है तो वह लंबे समय तक टिक नहीं पाएंगे." वहीं इजरायल की सेना ने पहले ही किसी भी उत्तराधिकारी को चेतावनी दी थी कि "हम आपको निशाना बनाने से नहीं हिचकिचाएंगे".

सुप्रीम लीडर चुने जाने के बाद ईरान ने इजरायल पर पहली मिसाइलें दागीं: ईरान की सरकारी मीडिया

ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर आईआरआईबी ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई की नियुक्ति के बाद ईरान ने सोमवार को इजरायल की ओर अपनी पहली मिसाइलें दागीं. आईआरआईबी ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा, "ईरान ने अयातुल्ला सैय्यद मुजतबा खामेनेई के नेतृत्व में कब्जे वाले क्षेत्रों की ओर मिसाइलों की पहली लहर दागी." इस चैनल ने शिया धार्मिक संदर्भ "एट योर कमांड, सैय्यद मोजतबा" के नारे वाले एक प्रोजेक्टाइल की तस्वीर पोस्ट की.

यह भी पढ़ें: कौन हैं मुजतबा खामेनेई? 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com