विज्ञापन

जंग के बीच बाजार में कोहराम पर इन 3 सेक्टरों ने किया कमाल, क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं ये शेयर?

Iran Israel War Impact on Indian Stock Market: शेयर बाजार की भारी गिरावट के बीच आईटी, डिफेंस और एनर्जी सेक्टर ने मजबूती दिखाई है. जानें इंफोसिस, HAL जैसे टॉप शेयरों का हाल.

जंग के बीच बाजार में कोहराम पर इन 3 सेक्टरों ने किया कमाल, क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं ये शेयर?

शेयर बाजार में जब चारों तरफ बिकवाली ही नजर आ रही है. निवेशकों के करोड़ों रुपये स्वाहा हो रहे हों, तब कुछ सेक्टर ऐसे भी होते हैं जो ना सिर्फ टिके हैं बल्कि निवेशकों को पैसा बनाकर भी दे रहे हैं. इजरायल-ईरान जंग के बीच जहां बैंकिंग और ऑटो सेक्टर गिरते नजर आए, वहीं आईटी, डिफेंस और एनर्जी सेक्टर ने बाजार को संभालने में मदद की. इस खबर में आपको उन शेयर्स के बारे में बताते हैं, जो मार्केट को सपोर्ट देने में लगे हुए हैं.

israel iran war impact on market

israel iran war impact on market

IT सेक्टर

जंग के बीच बाजार की बड़ी बिकवाली में निफ्टी आईटी इंडेक्स ने सबको चौंकाते हुए लगभग 0.08% का उछाल दर्ज हासिल किया. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ग्लोबल डिमांड और मजबूत डॉलर के चलते आईटी सेफ निवेश माना जा रहा है.

  • इंफोसिस में 0.46% की बढ़त
  • टेक महिंद्रा (0.11%)
  • एचसीएल टेक (0.42%)
  • विप्रो (1.64%)
Iran Israel War Impact on Indian Stock Market

Iran Israel War Impact on Indian Stock Market

डिफेंस सेक्टर

जियोपॉलिटिकल टेंशन और क्रूड की कीमतों में उछाल ने भले ही बाजार को डराया हो लेकिन डिफेंस स्टॉक्स इस समय भी मजबूती के साथ आगे जा रहे हैं. आत्मनिर्भर भारत अभियान के जरिए मिल रहे बड़े ऑर्डर्स ने इन शेयरों में जान फूंक दी है. हालांकि एक्सपर्ट के अनुसार जंग के समय में डिफेंस सेक्टर अमूमन हरा-भरा रहता ही है. लंबी अवधि के लिए इस सेक्टर पर भरोसा थोड़ा कम रहता है. पिछले 5 दिनों का आपको लेखा-जोखा बताते हैं.

  • हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (2.29%)
  • मझगांव डॉक (9.48%)
  • भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (0.72%)
  • कोचीन शिपयार्ड (2.51%)
Iran Israel War Impact on Indian Stock Market

Iran Israel War Impact on Indian Stock Market

एनर्जी सेक्टर

क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों ने जहां एविएशन और पेंट्स सेक्टर की कमर तोड़ी, वहीं एनर्जी सेक्टर ने गिरावट के बाद भी पोर्टफोलियो स्टेबल किया है. पिछले 5 दिनों में एनटीपीसी के साथ पावर ग्रिड ने गिरते बाजार में रिटर्न दिया है.

  • एनटीपीसी (2.47%)
  • पावर ग्रिड (1.50%)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com