विज्ञापन

ईरान ने कुवैत पर किया ड्रोन हमला, दूर-दराज के क्षेत्रों तक सुनाई दी धमाकों की आवाज

इससे पहले अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि उसकी सेनाओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य में "बेगुनाह नाविकों को धमकाने की ईरान की क्षमता को कम करने" के लिए तटीय शहर बंदर अब्बास समेत कई जगहों पर ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमले किए.

ईरान ने कुवैत पर किया ड्रोन हमला, दूर-दराज के क्षेत्रों तक सुनाई दी धमाकों की आवाज
कुवैत पर ईरान के किए हमलों की फाइल फोटो.
  • कुवैत की सेना ने ईरान द्वारा ड्रोन हमलों की पुष्टि करते हुए अपने एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय किया है
  • अमेरिका ने ईरान पर हमला किया और इसके जवाब में ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सहयोगियों को निशाना बनाया
  • ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी एयर बेस पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला कर अमेरिका के हमले का बदला लिया है

कुवैत की सेना ने बताया है कि उस पर ईरान ने ड्रोन हमला किया है. वो उन हमलों का जवाब दे रही है. कुवैत की सेना ने एक बयान में कहा कि ईरान की आक्रामकता के बाद कुवैत की एयर डिफेंस सिस्टम दुश्मन के ड्रोन हमलों का मुकाबला कर रही है. वहीं, AFP के एक पत्रकार ने खाड़ी देश की राजधानी कुवैत सिटी के पास धमाकों की आवाजें सुनीं.

अमेरिका ने किए आज पहले हमले

आज सबसे पहले अमेरिका ने ईरान पर हमला किया. इसके जवाब में तेहरान ने खाड़ी में अमेरिका के सहयोगियों पर जवाबी हमला किया. तेहरान ने धमकी दी है कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान में पावर प्लांट और पुलों पर हमला करने की अपनी धमकी पर अमल करते हैं, तो वह पूरे इलाके में बुनियादी ढांचों को निशाना बनाएगा. इससे पहले दोनों देशों के बीच हमलों का एक और दौर हुआ था. ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि उन्होंने जॉर्डन में अमेरिकी एयर बेस पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया. यह हमला उन्होंने उस अमेरिकी हमले के जवाब में किया था, जिसे उन्होंने इस्लामिक देश में बच्चों के कैंसर अस्पताल के पास हुआ हमला बताया था.

कैंसर अस्पताल पर हुआ बड़ा हमला

ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम में अहवाज के कैंसर अस्पताल को इलाके में अमेरिकी हवाई हमलों के बाद खाली करा लिया गया और मरीजों को दूसरे मेडिकल सेंटरों में भेज दिया गया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने इस हमले को "बर्बर" बताया. अहवाज के 34 वर्षीय टीचर हनी ने कहा कि हमले "बहुत जबरदस्त" थे. उन्होंने कहा, "मेरे हाथ कांप रहे हैं. कम से कम 11-12 धमाके हुए. मेरे कान फटे जा रहे हैं."

अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि उसकी सेनाओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य में "बेगुनाह नाविकों को धमकाने की ईरान की क्षमता को कम करने" के लिए तटीय शहर बंदर अब्बास समेत कई जगहों पर ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमले किए.

पूरे मिडिल ईस्ट में भड़की युद्ध की आग 

सेंट्रल कमांड ने आगे बताया कि हमले में ईरान के क्रूड मिसाइल साइट्स को निशाना बनाया गया था. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने बताया कि उत्तर में सेमनन एयरपोर्ट के कुछ हिस्सों पर एक प्रोजेक्टाइल गिरा, जिससे कोई घायल नहीं हुआ. एजेंसी ने देश के अन्य हिस्सों, जैसे पश्चिम में लोरेस्तान में भी धमाकों की खबर दी, जबकि तेहरान के कुछ इलाकों में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिवेट हो गए. इसके तुरंत बाद, खाड़ी में अमेरिका के सहयोगी देशों ने हमलों की जानकारी देनी शुरू कर दी; कुवैत ने कहा कि उसने ईरानी ड्रोन्स को रोका और बहरीन में एयर रेड सायरन बजाए गए. जाहिर है मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से युद्ध की आग पूरी तरह भड़क चुकी है.

यह भी पढ़ें-

"हम ट्रंप को मार देंगे": ईरान ने बिलबोर्ड पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को ताबूत में दिखाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran Attacks Kuwait, Iran New Attack, Iran US War, Iran War Update, Iran War Updates Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com