विज्ञापन

इजरायल देता रह गया धमकी, ईरान ने चुन लिया नया सुप्रीम लीडर: रिपोर्ट

4 मार्च को जब मोजतबा का नाम सामने आया तो अमेरिका और इजरायल ने आपत्ति जताई थी. यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तो यहां तक कहा कि अगला लीडर चुनने में उनकी भूमिका होनी चाहिए.

इजरायल देता रह गया धमकी, ईरान ने चुन लिया नया सुप्रीम लीडर: रिपोर्ट
ट्रंप और इजरायल ईरान के नये नेता के चयन में अपना योगदान चाहते हैं.
  • ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने नए सुप्रीम लीडर के लिए बहुमत से उपयुक्त उम्मीदवार का चयन कर लिया है
  • मोजतबा खामेनेई को उनके पिता अली खामेनेई का संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा है और जल्द आधिकारिक घोषणा होगी
  • ईरानी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि उत्तराधिकारी चयन में किसी विदेशी शक्ति की कोई भूमिका नहीं होगी

ईरान में नया सुप्रीम लीडर कौन होगा ये तय हो गया है. हालांकि, अभी तक चयनित व्यक्ति के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. विभिन्न समाचार एजेंसियों ने इसकी जानकारी दी है. सुप्रीम लीडर चुनने वाली संस्था असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने उम्मीदवार तय कर लिया है. संस्था के सदस्यों का दावा है कि बहुमत के आधार पर सबसे उपयुक्त उम्मीदवार को मंजूरी दी गई है.

ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार, एक्सपर्ट्स की असेंबली के सदस्य अहमद अलमोल्होदा ने कहा, "लीडर का चयन हो चुका है." खुजेस्तान प्रांत का प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्य मोहसिन हेदरी ने ईरान की आईएसएनए न्यूज एजेंसी को इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के बहुमत ने उम्मीदवार के नाम पर सहमति दे दी है. संस्था के एक अन्य सदस्य मोहम्मद मेहदी मीरबाघेरी ने भी इसकी पुष्टि की है. फार्स न्यूज एजेंसी द्वारा जारी वीडियो में उन्होंने कहा कि बहुमत की राय को दर्शाने वाला स्पष्ट निर्णय लिया जा चुका है.

कब तक नाम सामने आएगा

फिलहाल, नए सुप्रीम लीडर के नाम की आधिकारिक घोषणा बाकी है, और इसके जल्द सामने आने की संभावना है. दूसरे सदस्यों ने इस फैसले को कन्फर्म किया है, जिसमें से एक ने कहा है कि मारे गए सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बेटे यह पद संभालेंगे. मोजतबा खामेनेई को उनके पिता का संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा है. यह पद ईरान में सबसे बड़ा राजनीतिक और धार्मिक अधिकार है और देश के सभी मामलों में आखिरी फैसला इसी का होता है.

4 मार्च को जब मोजतबा का नाम सामने आया तो अमेरिका और इजरायल ने आपत्ति जताई थी. यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तो यहां तक कहा कि अगला लीडर चुनने में उनकी भूमिका होनी चाहिए और उन्होंने मोजतबा को खारिज करते हुए उन्हें लाइटवेट कैंडिडेट करार दिया था. वहीं, ईरानी अधिकारियों ने इस बात को साफ तौर पर खारिज कर दिया है कि उत्तराधिकारी चुनने में ट्रंप की कोई भूमिका होगी.

इजरायल ने दी धमकी

इजरायल ने तो यहां तक कहा कि वो खामेनेई के हर वारिस का अंजाम उनके जैसा ही करेगा. एक्स पर फारसी में एक पोस्ट की, जिसमें इजरायली सेना ने चेतावनी दी कि वह हर उस व्यक्ति को भी नहीं छोड़ेगी जो अयातुल्ला अली खामेनेई का वारिस नियुक्त करना चाहता है. आईडीएफ की पोस्ट में लिखा है, "तानाशाह खामेनेई को बेअसर करने के बाद, ईरान का आतंकवादी शासन खुद को फिर से बनाने और एक नया लीडर चुनने की कोशिश कर रहा है." सेना ने चेतावनी दी, "हम वारिस चुनने की मीटिंग में हिस्सा लेने वालों को चेतावनी देते हैं कि हम आपको भी निशाना बनाने में नहीं हिचकिचाएंगे."

ये भी पढ़ें-

भारत का दुश्मनों के लिए बारूदी प्लान: 'शेषनाग और काल' तैयार, नये ड्रोन प्रोजेक्ट्स करेंगे हैरान

ईरान से लेकर दुबई तक खाड़ी के सभी देश आग में जल रहे, VIDEO डरा देंगे

लेखक के बारे में
img
आईएएनएस
News agency
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran New Supreme Leader, Iran, Iran New Supreme Leader Name
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com