अमेरिका-इजरायल और ईरान ने बुधवार को एक युद्धविराम समझौता किया था. यह समझौता 14 दिनों का है. इस समझौते के बाद से ईरान अब पुनर्निर्माण के काम में लग गया है. इस काम में वह नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता दे रहा है. ईरान के सरकारी टीवी चैनल प्रेस टीवी ने बताया है कि सात अप्रैल को बमबारी कर इजरायल ने काशान में जिस रेल पुल को तोड़ दिया था. उस पर शुक्रवार को एक बार फिर रेलगाड़ी दौड़ी.
ईरान ने क्या कहा है
प्रेस टीवी ने सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर लिखा है कि मध्य ईरान के काशान में जिस याह्याबाद रेलवे पुल को अमेरिका-इजारायल ने सात अप्रैल को ध्वस्त कर दिया था, उस पर आज पहली रेलगाड़ी दौड़ी.
First train crosses rebuilt Yahyaabad railway bridge in Kashan, central Iran, after it was damaged in a US-Israeli attack on April 7.
— Press TV 🔻 (@PressTV) April 10, 2026
Follow: https://t.co/mLGcUTS2ei pic.twitter.com/iVcgs0AmzY
पहले खबर आई थी कि इजरायल ने ईरान के काशान में रेलवे ब्रिज को उड़ा दिया है. इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई थी. ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक मध्य ईरान के काशान शहर में स्थित याह्याबाद रेलवे पुल पर इजरायल ने हमला किया. इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई.
आईडीएफ ने क्या दावा किया था
दरअसल इजरायली सेना (आईडीएफ) ने बुधवार को 20 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया था. इसमें आईडीएफ ने दावा किया था कि उसने ईरान के आठ पुलों को उड़ा दिया है. आईडीएफ का दावा था कि ईरानी आतंकी शासन अपने हथियार और सैन्य साजो-सामान को लाने-ले जाने के लिए जिन पुलों का इस्तेमाल करता है, उन पर हमला किया गया. उसका कहना था कि ये हमले राजधानी तेहरान, करज, तबरीज, काशान और कोम जैसे इलाकों में किए गए.
🎯STRUCK: 8 bridge segments utilized by the Iranian terror regime for transporting weapons & military equipment.
— Israel Defense Forces (@IDF) April 7, 2026
The IDF struck 8 bridge segments in several areas, including Tehran, Karaj, Tabriz, Kashan, & Qom. Prior to the strike, several steps were taken to mitigate harm to… pic.twitter.com/kDzkRhMFTD
बुधवार को घोषित संघर्ष विराम को स्थायी रूप देने के लिए अमेरिका और ईरान के अधिकारी पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बैठक करने वाले हैं. इस युद्धविराम में पाकिस्तान मध्यस्थता कर रहा है. इस बैठक में भाग लेने के लिए ईरानी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंच गया है. वहीं इस वार्ता में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने वाले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान रवाना हो गए हैं.
ये भी पढ़ें: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो मई में करेंगे भारत का दौरा, टैरिफ नीतियो पर दोनों देशों में होगी बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं