विज्ञापन

ईरान पर आखिरी दांव! पाकिस्तानी फौज के चीफ मुनीर क्या ट्रंप का खास संदेश लेकर तेहरान जा रहे

US Iran War News Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कह दिया है कि अब फैसला बेहद करीब है, या तो समझौता होगा या फिर दोबारा हमला शुरू हो सकता है.

ईरान पर आखिरी दांव! पाकिस्तानी फौज के चीफ मुनीर क्या ट्रंप का खास संदेश लेकर तेहरान जा रहे
US Iran War and Pakistan: अमेरिका-ईरान जंग में 'चौधरी' बना पाकिस्तान
  • पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर गुरुवार को ईरान की राजधानी तेहरान का दौरा करेंगे
  • पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता कर रहा है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है
  • अमेरिका ने ईरान को चेतावनी दी है कि वह या तो स्वीकार्य समझौते पर सहमत हो या सैन्य कार्रवाई का सामना करे

US Iran War Updates: पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर एक बार फिर गुरुवार, 21 मई को ईरान की राजधानी तेहरान जाने वाले हैं. ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी ISNA की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका -ईरान शांति वार्ता को लेकर बातचीत जारी है और इसी सिलसिले में यह दौरा होने की संभावना है. पाकिस्तान दोनों देश के बीच डील कराने के लिए बिचौलिया बना हुआ है लेकिन अबतक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक तरफ समझौते की उम्मीद जताते हैं तो दूसरे ही पल फिर से जोरदार हमला करने की धमकी दे देते हैं.

इससे पहले बुधवार को पाकिस्तान के गृह मंत्री सैयद मोहसिन नकवी इस हफ्ते दूसरी बार तेहरान पहुंचे. वहां उन्होंने ईरान के गृह मंत्री और देश के राष्ट्रपति के साथ बातचीत की और कई मुद्दों पर विचार साझा किए. ISNA  की रिपोर्ट के मुताबिक, नकवी के साथ बैठक के दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने क्षेत्र के ताजा हालात, ईरान और अमेरिका के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत की स्थिति और समझौतों को आगे बढ़ाने की कूटनीतिक प्रक्रिया पर चर्चा की.

कहीं अटकी है बात?

यह नई कूटनीतिक बातचीत ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त संदेश दिया है. ट्रंप ने ईरान से कहा कि वह समझौते को लेकर अपनी गंभीरता दिखाए. ट्रंप ने बुधवार को जॉइंट बेस एंड्रयूज में पत्रकारों से कहा, “मामला बिल्कुल सीमा पर पहुंच चुका है. अगर हमें सही जवाब नहीं मिला तो चीजें बहुत तेजी से आगे बढ़ेंगी. हम पूरी तरह तैयार हैं. हमें सही जवाब चाहिए और वह 100 प्रतिशत अच्छा जवाब होना चाहिए.”

इसके बाद अमेरिका के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ फॉर पॉलिसी और होमलैंड सिक्योरिटी एडवाइजर स्टीफन मिलर ने भी ईरान को कड़ा संदेश दिया. फॉक्स न्यूज से बात करते हुए स्टीफन मिलर ने कहा, “ईरान के पास एक ही विकल्प है. या तो वह ऐसे समझौते पर सहमत हो जाए जो अमेरिका को मंजूर हो, या फिर उसे हमारी सेना की ऐसी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा जैसी आधुनिक इतिहास में कभी नहीं देखी गई.”

वहीं ईरान ने बुधवार को कहा कि वह युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका की ओर से आए नए ऑफर की जांच कर रहा है.

यह भी पढ़ें: ईरानी जहाज पर चढ़ गई US नेवी, ट्रंप के अल्टीमेटम के बीच दुनिया को इंतजार- शांति होगी या नया हमला?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Iran War, US Iran War And Pakistan Role, Asim Munir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com