विज्ञापन

हां मैंने भी प्‍यार क‍िया है! हर्षा र‍िछार‍िया ने शेयर की लव स्‍टोरी, संन्‍यास से पहले की ज‍िंदगी के राज खोले

Harsha Richhariya: महाकुंभ 2025 से 'सबसे खूबसूरत साध्वी' के रूप में वायरल हुईं पूर्व मॉडल व इंफ्लूएंसर हर्षा रिछारिया (अब साध्वी हर्षानंद गिरि) ने एक पॉडकास्ट में अपनी लव लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि उन्हें भी जीवन में प्यार हुआ था. 

हां मैंने भी प्‍यार क‍िया है! हर्षा र‍िछार‍िया ने शेयर की लव स्‍टोरी, संन्‍यास से पहले की ज‍िंदगी के राज खोले
harsha richhariya sadhavi harshananand giri love story
  • हर्षा रिछारिया ने अपने जीवन में प्यार को स्वीकार किया और शादी को लेकर समाज की चर्चाओं पर खुलकर बात की है
  • उन्होंने बताया कि अध्यात्म में आने का कारण पैसा नहीं बल्कि जीवन में अनुभव और कमाई रही है
  • हर्षा ने उज्जैन में संन्यास ग्रहण कर नया नाम हर्षानंद गिरि अपनाया और पिंडदान कर आध्यात्मिक जन्म लिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Harsha Richhariya: संन्यास लेकर 'हर्षानंद गिरि' बनीं हर्षा र‍िछार‍िया ने एक मीडिया पॉडकास्ट में अपनी पुरानी जिंदगी के राज खोले हैं. उन्होंने समाज में अपनी शादी को लेकर होने वाली चर्चाओं और अपनी लव लाइफ पर खुलकर बात की.  

हर्षा ने कहा क‍ि "अगर मैं बोलूं कि जीवन में मुझे किसी से प्यार नहीं हुआ तो यह झूठ है. मैंने अपना जीवन बिना प्यार के निकाला है या मेरा कोई पार्टनर नहीं रहा तो यह कहना भी गलत है. हां, मुझे भी प्यार हुआ है." इसके साथ ही उन्होंने यह भी जिक्र किया कि समाज को हमेशा इस बात की चिंता सताती रहती है कि हर्षा रिछारिया आखिर शादी कब करेंगी. 

हर्षानंद गिरि ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए ट्रोलर्स और सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसा कोई भी घिनौना काम नहीं किया है, जिससे उन्हें या उनके परिवार को कभी शर्मिंदा होना पड़े. उन्होंने यह भी साफ किया कि वे पैसों की वजह से अध्यात्म में नहीं आई हैं, बल्कि उन्होंने अपनी जिंदगी में खूब पैसा देखा भी है और कमाया भी है.

महाकुंभ से मिली पहचान और संन्यास का सफर

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के झांसी (मऊरानीपुर) में 26 मार्च 1994 को जन्मीं का परिवार बाद में भोपाल में बस गया था. ग्लैमर वर्ल्ड को छोड़कर आध्यात्म की राह चुनने वाली हर्षा प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान अचानक चर्चा में आईं. 4 जनवरी 2025 को निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में पीले वस्त्र और रुद्राक्ष की माला पहने जब वे रथ पर बैठी नजर आईं, तो उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं. हालांकि, इसके बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था.

इसके बाद, 19 अप्रैल 2026 को उन्होंने पूरी तरह सांसारिक दुनिया को अलविदा कह दिया. मध्य प्रदेश के उज्जैन में मंगलनाथ स्थित गंगाघाट पर मौनी तीर्थ आश्रम में उन्होंने पंचायती निरंजनी अखाड़ा के पीठाधीश्वर सुमनानंद गिरि महाराज से दीक्षा ली. 

harsha richhariya sadhavi harshananand giri love story

harsha richhariya sadhavi harshananand giri love story

स्वयं का पिंडदान और नया नाम

उज्‍जैन में संन्यास की कठिन परंपराओं को निभाते हुए हर्षा ने शिखा और दंड का त्याग किया. उन्होंने अपने पितरों के तर्पण के साथ-साथ स्वयं का भी पिंडदान किया, जिसे सनातन धर्म में सांसारिक रूप से 'अंतिम संस्कार' और नए आध्यात्मिक जन्म का प्रतीक माना जाता है. दीक्षा के बाद अब उन्हें नया नाम ‘हर्षानंद गिरि' मिला है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नए जीवन की शुरुआत बताया.

हर्षा र‍िछार‍िया ने युवतियों को बांटी तलवारें

संन्यास लेने के तुरंत बाद साध्वी हर्षानंद गिरी एक नए विवाद में घिर गई हैं. मध्य प्रदेश के उज्जैन से करीब 22 किलोमीटर दूर लक्ष्मीपुरा में 8 मई 2026 से आयोजित 7 दिवसीय देवी प्रवचन और 108 कुंडीय यज्ञ चल रहा था. 14 मई को इस आयोजन के समापन के दिन साध्वी हर्षानंद ने करणी सेना के सहयोग से मंच से 11 युवतियों को तलवारें बांटीं. 

इस दौरान उन्होंने युवतियों को 'लव जिहाद' से सावधान रहने और सनातनी बने रहने की शपथ दिलाई. साथ ही उन्होंने लड़कियों से घुड़सवारी और शस्त्र विद्या सीखने की भी अपील की. साध्वी ने हाल ही में भोपाल में हुए एक विवाद को लेकर भी तीखा बयान दिया. उन्होंने दावा किया कि "हिंदू लड़कियों को टारगेट किया जा रहा है." इसके साथ ही उन्होंने वहां एक बजरंग दल कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि "उन्होंने वही किया, जिसके वे हकदार थे." 

harsha richhariya sadhavi harshananand giri love story

harsha richhariya sadhavi harshananand giri love story

सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग

संन्यास से पहले हर्षा एक बेहद लोकप्रिय सनातनी प्रचारक और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर रही हैं. खुद को महादेव और मां पार्वती की उपासक बताने वाली हर्षा के इंस्टाग्राम पर करीब 1.7 मिलियन (17 लाख) और फेसबुक पर 160K से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. संन्यास, लव लाइफ पर बेबाक बयान और अब तलवार वितरण के इस नए विवाद के बाद वे एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बन गई हैं. 

यह भी पढ़ें-  Harsha Richhariya: महाकुंभ वायरल हर्षा रिछारिया ने उज्जैन में लिया सन्यास, खुद का पिंडदान किया, नया नाम हर्षानंद गिरि 

यह भी पढ़ें- हर्षा रिछारिया संन्यास: पहले ‘दुल्हन', फिर बनीं साध्वी हर्षानंद गिरि, जन्म से पिंडदान तक की पूरी कहानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com