विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2011

ईरान में हत्या के दोषी किशोर को सरेआम फांसी

एमनेस्टी इंटरनेशनल की ओर से 17 साल के इस किशोर की ओर से रहम की अपील किए जाने के बावजूद उसे कराज शहर में फांसी दे दी गई।
तेहरान: ईरान में बुधवार को हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए एक किशोर को सरेआम फांसी पर लटका दिया गया। मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल की ओर से 17 साल के अलीरजा मुल्ला सुल्तानी की ओर से रहम की अपील किए जाने के बावजूद इस किशोर को कराज शहर में फांसी दे दी गई। अलीरजा को जिस वक्त फांसी दी गई, वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे। उसे पिछले महीने मौत की सजा सुनाई गई थी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ईरान, किशोर, फांसी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com