विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2022

Israel-Palestine के बीच बरसीं मिसाइलें, 27 नागरिकों समेत 51 की मौत, बच्चे भी हुए शिकार : रिपोर्ट

"अधिक फलिस्तीनी इज़रायली सेना के हमलों की बजाए विफल हुई इस्लामिक जिहादी समूह की मिसाइलों से मारे गए."  - इज़रायली मीडिया

Israel-Palestine के बीच बरसीं मिसाइलें, 27 नागरिकों समेत 51 की मौत, बच्चे भी हुए शिकार : रिपोर्ट
UN की सुरक्षा परिषद इज़रायल -गाजा मामले पर एक आपात बैठक भी करेगी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

इजरायल (Israel) की रक्षा सेना का (IDF) ने कहा है कि हाल ही में हुई इजरायल-फलिस्तीन के बीच गाजा पट्टी (Gaza) पर हुई लड़ाई में कम से कम 51 लोग मारे गए हैं. इनमें 24 जिहादी आतंकवादी संगठन के हैं. टाइम्स ऑफ इज़रायल ने मंत्रालय के अनुसार बताया कि गाजा की तरफ से आए रॉकेट में 16 मासूम लोगों की जान गई. सेना का मानना है कि यह आंकड़े अभी केवल अनुमान पर आधारित हैं. यह रिपोर्ट बताती है कि जिहादी समूह समूह से संबंध नहीं रखने वाले 11 अन्य लोगों की मौत हुई है.  

इसी के साथ ही गाजा के कुल 27 नागरिकों की मौत हुई है, जिसमें कई बच्चे भी शामिल हैं. टाइम्स ऑफ इज़रायल ने इज़रायल के रक्षा मंत्रालय की तरफ से बताया.  

IDF के प्रवक्ता रान कोचाव ने कहा कि सेना का मानना है कि 24 आतंकवादी इस्लामिक जिहाद आतंकी समूह से थे.  

टाइम्स ऑफ इजरायल ने कोचाव के हवाले से कहा, अधिक फलिस्तीनी इज़रायली सेना के हमलों की बजाए विफल हुई इस्लामिक जिहादी समूह की मिसाइलों से मारे गए.  

ID गाजा पट्टी पर फलिस्तीनी मूवमेंट ऑफ इस्लामिक जिहाद के खिलाफ "ब्रेकिंग डॉन" नाम का एक सैन्य अभियान चला रहा है. जिसमें शुक्रवार को 10 लोगों के मारे जाने और 50 से अधिक के घायल  होने की खबर आई थी. यह अभियान पिछली रात हुए युद्धविराम के साथ समाप्त हुआ.  

सेना का कहना है कि गाजा पट्टी से आतंकवादियों ने इजरायल की ओर कम से कम 1,100 रॉकेट दागे.  इनमें से 200 रॉकेट टार्गेट से पहले गाजा पट्टी में ही गिर गए.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Israel Palestine Conflict, Gaza Attack, Israel News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com