इज़रायल और हमास में जंग (Israel Hamas War) जारी है... बताया जा रहा है कि हमास के लड़ाकों ने गाज़ा (Gaza Strip) में कुछ लोगों को बंधक बना रखा है. इज़रायल ने इन बंधकों को छुड़ाने के लिए गाज़ा में जमीनी हमले की तैयारी कर ली है. इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हमास के लड़ाके हाथ में राइफलें लिये बच्चों को संभालते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसी भी कुछ खबरें सुनने को मिली थीं कि हमास बंधकों के साथ काफी बुरा व्यवहार कर रहा है.
यह वीडियो हमास समूह ने इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के एक चैनल पर पोस्ट किया है. इसमें हथियारबंद लोगों को कैद में बच्चों की देखभाल करते हुए देखा जा सकता है. हमास ने शनिवार को इज़रायल पर हमला किया और कई देशों के लगभग 150 लोगों को बंधक बना लिया. दरअसल, हमास इस वीडियो को पोस्ट कर यह दिखाना चाहता है कि वे बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार कर रहे हैं. वीडियो में एक नवजात शिशु गाड़ी (प्रैम) में दिखाई दे रहा है, जबकि अन्य चार-छह आयु वर्ग के बच्चे दिख रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
You can see their injuries,
— Israel Defense Forces (@IDF) October 14, 2023
hear their cries
and feel them trembling from fear as these children are held hostage in their own homes by Hamas terrorists and their parents lie there dead in the next room.
These are the terrorists that we are going to defeat. pic.twitter.com/myDsGnOzT1
युद्ध की पोशाक में एक व्यक्ति अपनी छाती पर एके सीरीज की असॉल्ट राइफल लटकाए हुए एक बच्चे को पकड़े हुए दिखाई दे रहा है, जिसकी पीठ बंदूक पर टिकी हुई है. इसी वीडियो में पुरुषों का एक समूह एक रोते हुए शिशु को शांत करने के लिए प्रैम को आगे-पीछे करते हुए भी दिखाई दे रहा है.
वीडियो के अंत में हमास का एक सदस्य एक बच्चे को एक कप पानी देते हुए "बिस्मिल्लाह" कहने के लिए कहता है. बच्चा यह कहता है, और कप ले लेता है. वीडियो की शुरुआत में उसी बच्चे को एक मेज पर बैठे और रोते हुए देखा गया. हमास के एक सदस्य ने उसके खून से सने टखने पर पट्टी लपेट दी थी.
इज़राइल और अमेरिका ने हमास के कब्जे से बंधकों को छुड़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करने की कसम खाई है, जिनके बारे में माना जाता है कि उन्हें गाजा पट्टी के पार हमास के ठिकानों में रखा गया है. यह दुनिया की सबसे घनी आबादी वाली जगहों में से एक है. हमास के खिलाफ संभावित जमीनी हमले से पहले इज़राइल द्वारा उन्हें खाली करने की चेतावनी के बाद आज हजारों फिलिस्तीनी शरण की तलाश में दक्षिणी गाजा की ओर भाग गए हैं.
हमास ने एक बड़े हमले में 1,300 से अधिक इजरायलियों को मार डाला, जिनमें से अधिकांश नागरिक थे. वहीं, इज़रायल की जवाबी कार्रवाई में घनी आबादी वाले इलाके में मिसाइल हमलों में लगभग 1,800 गाजावासी मारे गए हैं, जिनमें से अधिकांश नागरिक थे और 580 से अधिक बच्चे. हमास ने बताया कि 150 बंधकों में से 13 इजरायली हवाई हमलों में मारे गए हैं.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं