Israeli–Hamas War: इजरायल-हमास युद्ध के बीच भारत ने गुरुवार को कहा कि उसने हमेशा एक संप्रभु, स्वतंत्र और व्यवहार्य फिलिस्तीन राज्य की स्थापना के लिए सीधी बातचीत की वकालत की है. इजरायल-हमास युद्ध पर अपने पहले विस्तृत बयान में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (Arindam Bagchi) ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करना एक सार्वभौमिक दायित्व है और इसी तरह आतंकवाद के खतरे से लड़ना भी वैश्विक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करने के सार्वभौमिक दायित्व से अवगत है.
"भारत ने हमेशा इजरायल-फिलीस्तीन के बीच शांतिपूर्ण संबंध की वकालत की": सरकार
फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत के रुख को दोहराते हुए उन्होंने कहा, ‘‘इस संबंध में हमारी नीति दीर्घकालिक और सुसंगत रही है. भारत सरकार ने हमेशा इजरायल के साथ सुरक्षित और मान्यता प्राप्त सीमाओं के अंदर एक संप्रभु, स्वतंत्र और व्यवहार्य फिलिस्तीन की स्थापना के लिए सीधी वार्ता की बहाली और इसके साथ-साथ इजरायल के साथ शांतिपूर्ण संबंध की वकालत की है. यह रुख यथावत है.''
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इजरायल में फंसे भारतीयों को वापस लाने पर सरकार का ध्यान
उन्होंने यह भी कहा कि भारत का ध्यान उन भारतीयों को इजरायल से वापस लाने पर है जो मौजूदा स्थिति को देखते हुए वापस लौटना चाहते हैं. बता दें कि भारत सरकार के तरफ स यह बयान पहले के बयानों के बाद आई हैं, जिसमें इजरायल के लिए स्पष्ट समर्थन की पेशकश की गई थी और फिलिस्तीन का कोई उल्लेख नहीं किया गया था.
भारत सरकार की तरफ से यह दोनों बयान अधिक संतुलित प्रतीत होता है. क्योंकि जब मई 2021 में हमास द्वारा रॉकेटों की बौछार और उसके बाद इजरायल के हवाई हमलों में लगभग 300 लोग मारे गए थे, तो भारत ने दोनों पक्षों की आलोचना की थी.
भारत के लोग इस मुश्किल घड़ी में इजरायल के साथ हैं: पीएम मोदी
हमास के द्वारा इजरायल पर किए गए हमले में भारत ने खुलकर इजरायल का समर्थन किया है. मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) से फोन पर बात की थी. इस दौरान नेतन्याहू ने PM मोदी को जंग के बारे में पूरी जानकारी दी. वहीं, पीएम मोदी ने भरोसा दिलाते हुए कहा- "भारत के लोग इस मुश्किल घड़ी में इजरायल के साथ हैं. हम हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ हैं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं